Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
A cleanliness drive was conducted at the cremation ground by the Thadeshwar Seva Samiti Youth Wing; the youth of Chapra village fulfilled their social responsibility.
{"_id":"6a1ab1e1f19c5a6d420a084d","slug":"video-a-cleanliness-drive-was-conducted-at-the-cremation-ground-by-the-thadeshwar-seva-samiti-youth-wing-the-youth-of-chapra-village-fulfilled-their-social-responsibility-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवा मंडल ठाडेश्वर सेवा समिति द्वारा श्मशान भूमि पर चलाया सफाई अभियान, गांव छापड़ा के युवाओं ने निभाया सामाजिक दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मंडल ठाडेश्वर सेवा समिति द्वारा श्मशान भूमि पर चलाया सफाई अभियान, गांव छापड़ा के युवाओं ने निभाया सामाजिक दायित्व
गांव छापड़ा बीबीपुर में युवा मंडल ठाडेश्वर सेवा समिति द्वारा सामाजिक सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिचय देते हुए शमशान घाट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहा, जिसमें युवाओं ने श्रमदान कर पूरे परिसर की साफ-सफाई की।
समिति के सदस्यों ने शमशान घाट में फैली गंदगी को हटाया और शांति धाम भूमि परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। युवा मंडल ठाडेश्वर सेवा समिति के सदस्य मनोज ने कहा, "शमशान घाट हमारे गांव की आस्था और सम्मान से जुड़ा स्थान है। इसकी स्वच्छता और देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समिति के युवाओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान कर यह संदेश दिया है कि समाज सेवा के लिए केवल इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। भविष्य में भी गांव के विकास हेतु स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को इसी तरह जारी रखा जाएगा। समिति के सभी साथी इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे।"
सफाई अभियान में महावीर, हेमराज, महेश एचपी, मनोज मास्टर, राजवीर (एनएसजी कमांडो), मीरसिंह एचपी, योगेश हवलदार, अनिल बादशाह, कुलदीप, विकास गुज्जर, सचिन, योगेश हरियाणा, नीरज, भूंडिया (मनोज) गुज्जर, राजू गुर्जर, अनिल सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।