Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Three funeral pyres lit simultaneously in Kurukshetra; a young girl was buried; mourning grips Kalal Majra.
{"_id":"6ab64a588a827b32790eab92","slug":"video-three-funeral-pyres-lit-simultaneously-in-kurukshetra-a-young-girl-was-buried-mourning-grips-kalal-majra-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में एक साथ जली तीन चिताएं, बच्ची को दफनाया, कलाल माजरा में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में एक साथ जली तीन चिताएं, बच्ची को दफनाया, कलाल माजरा में पसरा मातम
पिंडारसी और पबनावा के बीच हुए दर्दनाक ट्रॉली हादसे में जान गंवाने वाले कलाल माजरा के चार लोगों में से तीन का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया, जबकि मासूम बच्ची को दफनाया गया। एक साथ तीन चिताएं जलती देख पूरा गांव गम में डूब गया। हादसे के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव के लोगों ने नम आंखों से मृतकों को अंतिम विदाई दी। हादसे ने परिवारों को ऐसा दर्द दिया है, जिससे उबरना उनके लिए आसान नहीं होगा। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
परिवारों के दुख में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी कलाल माजरा पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
पिंडारसी और पबनावा के बीच 24 सितंबर को श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 13 लोग घायल हुए थे। हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी घटना पर दुख जताया था। हादसे के बाद से कलाल माजरा सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।