फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather changes; rain likely over the next two days.

Kurukshetra News: बदला माैसम, दो दिन बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Weather changes; rain likely over the next two days.
कुरुक्षेत्र।खेत मे खड़ी पकी धान। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन में तेज धूप रहती है जबकि सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखा जा रहा है। सुबह के समय वातावरण में नमी और ठंडी हवाएं महसूस हो रही हैं। दोपहर में धूप अभी भी तेज बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम के इस उतार-चढ़ाव को खरीफ फसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी होने का अनुमान है। शाम को मौसम सुहावना होने से ब्रह्मसरोवर जैसे पर्यटक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों घनश्यामदास का कहना है कि बारिश से खड़ी फसल गिर सकती है और दाने की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। उधर, तेज हवा से कई किसानों के खेतों में फसल बिछ भी गई है। कृषि विशेषज्ञ कर्मचंद ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पकी फसल की कटाई तेजी से करें और कटी फसल को खुले में न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed