{"_id":"69b577b7aea1690bc8054072","slug":"video-shortage-of-lpg-gas-in-kurukshetra-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: एलपीजी गैस की कमी से सिंगल परांठा 40 और डबल का दाम हुआ 60 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: एलपीजी गैस की कमी से सिंगल परांठा 40 और डबल का दाम हुआ 60 रुपये
सिंगल परांठा 40 का डबल 60 का, एक खाने के बाद दूसरा लोगे तो भी 40 का, एक साथ ही ऑर्डर करें....। एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते अब धर्मनगरी के होटल व ढाबाें पर इस तरह के नोटिस चस्पा होने लगे हैं। गैस की कमी के कारण शहर में खाना के दामों में इजाफा होने लगा है। दूसरी तरफ प्रशासन गैस की आपूर्ति पूरी होने का दावा कर रहा है, लेकिन जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।
लोग चूल्हा ठंडा पड़ने के डर से सुबह से लेकर शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें बना कर सिलेंडर की बुकिंग करवाने के लिए खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद लोगों गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं शहर में कुछ चाय की दुकान चलाने वालों ने भी सिलेंडर न मिलने के चलते प्रति चाय में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
शनिवार को एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस संकट से राहत नहीं मिल पाई। पूरे दिन धूप में लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग तो हो पाई, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। एजेंसी संचालकों ने बुकिंग हुए सिलेंडरों को दो दिन में घर पर सिलेंडर पहुंचाने का दावा किया गया। वहीं दूर-दराज के गांव से सिलेंडर बुक करवाने आए कुछ ग्रामीणों को दो तीन एजेंसियों पर उन्हें राहत देते हुए मौके पर ही सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया।
अधिकारी व एजेंसी संचालक शनिवार को दावा करते रहे कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं बुकिंग के हिसाब से सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन लाइनों में लोग अधिकारियों के दावों की पोल खोलते रहे। लाइन में लोगों ने दावा किया उनका सिलेंडर पांच दिन पहले बुक किया हुआ, लेकिन आज तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। शनिवार को भी इन लोगों को एजेंसी संचालकों ने सिलेंडर घर पर पहुंचाने का आश्वासन देते हुए खाली हाथ वापस घर मोड़ दिया। वहीं प्रशासन सिलेंडरों की स्थिति पर नजर रखने व कालाबजारी रोकने के लिए एडीसी को विवेक आर्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जो फिलहाल जिले में सिलेंडरों की खपत व आपूर्ति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।