फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hanuman ji's blessings are obtained by reciting Chalisa: Bhatti

चालीसा पाठ से मिलती हनुमान जी की कृपा : भट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Hanuman ji's blessings are obtained by reciting Chalisa: Bhatti
कुरुक्षेत्र। प्राचीन दुखभंजन महादेव मंदिर में मंगलवार को हवन किया गया। वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुतियां डालीं। वीर बजरंगी को सिंदूर और फूलों से सजाया गया। कुलवंत सिंह भट्टी ने इस अवसर पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को भगवान सूर्य नारायण ने अपने तेज का सौवां हिस्सा आशीर्वाद स्वरूप दिया। भट्टी ने बताया कि ऐसे बलशाली पराक्रमी देवता को अभिमान कभी छू नहीं पाया। रामायण में हनुमान जी का चरित्र सबसे ऊंचा है। उन्होंने जोर दिया कि नित्य श्रद्धा से पूजा और हनुमान चालीसा पाठ करने वालों पर हनुमान जी कृपा करते हैं। वे ऐसे जीवों के संकट दूर करते हैं और संकटमोचन कहलाते हैं। इस अवसर पर प्रबंधक एचके पाल, ज्ञानचंद पराशर और सुशील शास्त्री सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed