Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Sanitation work across the district will come to a halt starting Monday if 17 employees in Kurukshetra are not reinstated.
{"_id":"6ac10ca166f68bc0fb0a814e","slug":"video-sanitation-work-across-the-district-will-come-to-a-halt-starting-monday-if-17-employees-in-kurukshetra-are-not-reinstated-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में 17 कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो सोमवार से जिलेभर में ठप होगा सफाई कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में 17 कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो सोमवार से जिलेभर में ठप होगा सफाई कार्य
कुरुक्षेत्र। करीब 37 दिन तक चली हड़ताल के दौरान हटाए गए 17 सफाई कर्मचारियों को आज तक वापस डयूटी पर नहीं लिया गया है, जिससे अन्य कर्मचारियों में भी रोष बढ़ता जा रहा है।
नगर पालिका कर्मचारीं संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को छुट्टी के दिन भी धरना जारी रखा तो वहीं जिला प्रधान सुनील लोहाट ने चेताया कि प्रशासन ने इन कर्मचारियों को रविवार तक डयूटी पर वापस नहीं लगवाया तो सोमवार को जिले भर में सफाई कार्य ठप कर दिया जाएगा। सभी नगर पालिकाओं के कर्मचारी हड़ताल पर उतरने हुए धरना शुरू कर देंगे तो वहीं सफाई कार्य भी ठप रखा जाएगा। यहीं नहीं जिला स्तर पर भी आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तो इस दौरान प्रदेश स्तर के नेताओं के भी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए संघ की पिछले दिनों हड़ताल खुलवाई थी लेकिन अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदारों की मनमानी के चलते आज तक भी 17 कर्मचारियों को वापस डयूटी पर नहीं लिया गया है। एक-एक कर्मचारी को सरकार की सहमति के अनुसार वापस डयूटी पर लेना होगा। उन्होंने नगर प्रशासन पर आरोप लगाया कि अन्य कर्मचारियों की भी दरोगा के तौर पर डयूटी नियमों को ताक पर रखकर लगाई जा रही है। संघ अधिकारियों की इस मनमानी से भी खफा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।