फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy piled up at Brahma Sarovar; tourists inconvenienced.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर पड़ा है धान, पर्यटक परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Paddy piled up at Brahma Sarovar; tourists inconvenienced.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोर के चारों ओर बनी अस्थाई अनाजमंडी, जहां शौचालयों के आसपास भी लगे धान के ढ
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर के आसपास इन दिनों धूल के गुब्बार और धान के ढेर दिखाई दे रहे हैं। पार्किंग से लेकर शौचालय तक हर जगह धान की बोरियां और अनाज के ढेर लगे हैं। इससे पर्यटकों को परेशानी हो रही है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटक इस स्थिति को देखकर निराश हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में अस्थायी अनाज मंडी बनने से पूरा इलाका धूल से अटा हुआ है। ट्रैक्टर, ट्रक व अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती है। धान की सफाई से भी वातावरण प्रभावित हो रहा है। धान के ढेर और बोरियां जगह-जगह रखे जाने से पर्यटकों के आवागमन में भी दिक्कत आ रही है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) हर वर्ष जिला प्रशासन को पत्र लिखता है।
विज्ञापन

बोर्ड क्षेत्र को अनाज मंडी के रूप में उपयोग न करने का आग्रह करता है। इसके बावजूद, धान व गेहूं के सीजन में यहां अस्थायी तौर पर अनाज मंडी जैसी स्थिति बन जाती है। इस दौरान जगह-जगह कचरे के ढेर भी लग जाते हैं, जो लंबे समय तक पड़े रहते हैं। पर्यटन स्थल की छवि पर असर पवित्र ब्रह्मसरोवर देश के प्रमुख स्थलों में से एक है और कुरुक्षेत्र आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। इसके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण वर्षभर श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं। धान के ढेर और धूल के कारण बिगड़ती व्यवस्था इस पर्यटन स्थल की छवि पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed