{"_id":"67ab1658c8f1f0194302de09","slug":"video-officials-waited-for-submission-of-nomination-papers-in-kurukshetra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में नामांकन पत्र जमा करने के लिए इंतजार में बैठे रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में नामांकन पत्र जमा करने के लिए इंतजार में बैठे रहे अधिकारी
शहरी सरकार के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन दोपहर एक बजे तक कोई नामांकन नहीं आया और अधिकारी इंतजार में बैठे रहे। हालांकि नामांकन आवेदन लेने के लिए संभावित प्रत्याशियों की आहजाही जारी रही। नामंकन 17 फरवरी तक लिए जाएंगे जबकि आज बुधवार को सरकारी छुट्टी के चलते नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे।
बता दें कि दो मार्च को मतदान होगा तो 12 मार्च को मतगणना होनी है। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। जिला नगर परिषद थानेसर के 32 वार्डो में 137677 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेेंगे। इसमें 70994 पुरुष व 66683 महिलाएं मतदाता शामिल है। यहां पर चेयरपर्सन पद व 32 पार्षद के पद के लिए आम चुनाव होंगे।
इस्माइलाबाद के 13 वार्डो में 10539 मतदाता करेंगे मतदान
इस्माइलाबाद। शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक एवं इस्माइलाबाद के रिटर्निंग अधिकारी विरेंद्र चौधरी ने कहा कि यहां नगर पालिका के अध्यक्ष पद का उपचुनाव भी दो मार्च को होगा। इसके लिए शहर के 10539 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शहर में कुल 13 वार्डों में 13 बूथ बनाए गए हैं। इस शहर के वार्ड एक में 605 वोट है जबकि वार्ड दो में 666, वार्ड तीन में 702, वार्ड चार में 1100, वार्ड पांच में 927, वार्ड छह में 776, वार्ड सात में 1088, वार्ड आठ में 869, वार्ड नौ में 917, वार्ड 10 में 747, वार्ड 11 में 622, वार्ड 12 में 689 व वार्ड 13 में कुल 831 वोट है।
लाडवा में वार्ड नंबर 11 के पार्षद को चुनेंगे 1595 मतदाता
दो मार्च को वार्ड 11 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव होगा। इसमें कुल 1595 लोग अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगें। इन चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। एसडीएम पंकज सेतिया ने कहा कि इन चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
आचार संहिता की उल्लंघना करने पर होगी सख्त कार्रवाई : नेहा सिंह
जिला उपायुक्त नेहा सिंह का कहना है कि चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस आचार संहिता की सख्ती के साथ पालना करनी होगी। इन आदेशों की पालना करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा। अगर किसी अधिकारी व कर्मचारी ने भी आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना की तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने आदेश जारी किए कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार दो मार्च को मतदान के दिन छुट्टी रहेगी। इस दिन सारी फैक्ट्रियों, बाजारी संस्थान, उद्योग, ट्रेड, दुकानों इत्यादि में सभी कर्मचारियों की छुटटी रहेगी ताकि सभी लोग अपने वोट डाल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।