फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav: Tourists will get a closer look at space alongside Gita in Kurukshetra

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: गीता के साथ अंतरिक्ष को करीब से जानेंगे पर्यटक, राष्ट्र भक्ति का भी संदेश

Sat, 17 Oct 2026 10:21 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 17 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

महोत्सव के मुख्य आयोजन के दौरान गीता पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के अलावा संत सम्मेलन व देश-विदेश के कलाकारों की क्राफ्ट व सरस मेले में भागीदारी होगी। 

विज्ञापन
International Gita Mahotsav: Tourists will get a closer look at space alongside Gita in Kurukshetra
पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्थापित श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कईं मायनों में बेहद खास होगा। पांच से 25 दिसंबर तक होने वाले इस आयोजन में गीता संदेश के साथ-साथ फैलाने के साथ यह पहला मौका होगा जब महोत्सव में पर्यटक न केवल देश की सैन्य शक्ति पर गर्व करते दिखाई देंगे बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान, ग्रहों व भारत के अंतरिक्ष मिशन से भी रूबरू होंगे। इसके लिए देश की सेनाओं के साथ-साथ इसरो की ओर से खास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यहीं नहीं विदेशी धरा पर भी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दे रही भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद भी पहली बार भागीदारी कर महोत्सव की गरिमा बढ़ाएगी।

विज्ञापन


महोत्सव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रदेश सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने भी तैयारियां तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब तक दो बार इस महोत्सव को लेकर अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर चुके हैं बल्कि महोत्सव का स्तर बढ़ाने के लिए भी मंथन कर चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से इसरो व तीनों सेनाओं को भागीदारी के लिए पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन


इसरो के साथ-साथ एयरफोर्स व नेवी की ओर से महोत्सव में शरीक होने को लेकर पत्र भी आ चुके हैं। अभी तक तय योजना के मुताबिक इसरो की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे पर्यटक अंतरिक्ष विज्ञान को समझने के साथ ही देश के अब तक सफल रहे अंतरिक्ष मिशन व भविष्य की तय योजनाओं को भी जान सकेंगे। हालांकि अभी प्रदर्शनी की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाना है लेकिन जानकारों के मुताबिक मॉडल आदि के जरिए इसमें ग्रहों तक को पर्यटक समझ पाएंगे। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर व एयर स्ट्राइक की भी मिलेगी झलक
महोत्सव में इस विज्ञान के साथ ही नेवी व एयरफोर्स की प्रदर्शनी की भी तैयारी है। इसके जरिए एयरफोर्स पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे खास मिशन को दर्शाने के अलावा अन्य सैन्य ताकत भी पर्यटक जान सकेंगे। ऐसे में महोत्सव से युवा वर्ग को खासतौर पर जुड़ने का मौका मिल पाएगा।

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, संत सम्मेलन, क्राफ्ट मेले में विदेशी भागीदारी भी होगी
महोत्सव के मुख्य आयोजन के दौरान गीता पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के अलावा संत सम्मेलन व देश-विदेश के कलाकारों की क्राफ्ट व सरस मेले में भागीदारी होगी। पिछले वर्ष भी 50 से ज्यादा विदेशी शिल्पकार, कलाकार पहुंचे थे तो विदेशी भाषाओं में प्रकाशित गीता पर आधारित प्रदर्शनी भी लग चुकी है, जो इस बार भी संभावित है। इस बार राजधानी दिल्ली और पश्चिम बंगाल को महोत्सव में स्टेट पार्टनर बनाया गया है जबकि कंट्री पार्टनर भी जल्द तय हो जाने के दावे किए जा रहे हैं।


महोत्सव में आठ दिन होंगे मुख्य आयोजन, की जा रही तैयारियां : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव पांच से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा, जिसमें 14 से 20 दिसंबर आठ दिन तक मुख्य आयोजन होंगे। इसरो, सेनाओं व अन्य प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के संगठनों की ओर से भी इसी दौरान आयोजन किए जाने हैं। इसरो, एयरफोर्स, नेवी व आईसीसीआर की ओर से सहमति पत्र भी मिल चुके हैं। बोर्ड व सरकार के स्तर पर और भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे महोत्सव की गरिमा बढ़ाई जा सके। जनभागीदारी बढ़ाने के भी प्रयास है। मुख्यमंत्री खुद 285 सामाजिक संस्थाओं के साथ मंथन कर चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed