{"_id":"6ab1486e91d57ac33f077a9a","slug":"video-kurukshetra-price-of-1509-paddy-surges-again-reaching-rs4025-per-quintal-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: फिर चमका 1509 धान का भाव, 4025 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: फिर चमका 1509 धान का भाव, 4025 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ने के साथ ही 1509 किस्म के धान के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। सोमवार को थानेसर अनाजमंडी में 1509 धान का भाव 4025 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक सबसे तेज रहा है। भाव में तेजी से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई देने लगी है। वहीं मंडियों में धान की आवक बढ़ने से फड़ और परिसर अनाज से लबालब नजर आ रहे हैं।
किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से 1509 धान के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। अब भाव में सुधार होने से उन्हें अपनी फसल के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों के अनुसार, इस बार धान की निकासी भी पिछले साल की तुलना में पांच से आठ क्विंटल तक अधिक हो रही है। मंडियों में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग रही हैं। आढ़तियों के अनुसार मांग बढ़ने से आया सुधार आढ़ति सुरेंद्र सिंह, राजकुमार के मुताबिक 1509 धान की मांग में सुधार आने से इसके भाव में तेजी आई है। मंडियों में आवक लगातार बनी हुई है। गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग ढेरों के भाव में अंतर भी देखने को मिल रहा है। अच्छी गुणवत्ता और नमी के निर्धारित स्तर के आसपास वाले धान को अपेक्षाकृत बेहतर भाव मिल रहा है।
किसानों ने कहा, लागत निकालने की बढ़ी उम्मीद थानेसर अनाजमंडी में धान लेकर आए गांव पिंडारसी के किसान मियां सिंह का कहना था कि इस बार फसल तैयार करने में लागत पहले के मुकाबले अधिक आई है। ऐसे में भाव में सुधार होने से किसानों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाव इसी तरह बने रहे तो किसानों को फसल बेचने पर अच्छा लाभ मिल सकता है। उनकी फसल 3950 रुपये प्रति क्विंटल बिकी है। हालांकि इससे भी ज्यादा भाव मिलने की उम्मीद थी। वहीं किसान सतपाल सिंह, निरंजन सिंह का कहना था कि इस बार निकासी भी बढ़ी है, जिसके साथ ही भाव भी बेहतर मिल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।