फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers learned about crop residue management and methods to improve soil health.

Kurukshetra News: किसानों ने सीखा पराली प्रबंधन, खेत की सेहत सुधारने के तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers learned about crop residue management and methods to improve soil health.
कुरुक्षेत्र। कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र ने सुनहेड़ी खालसा के 25 किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण 15 से 19 सितंबर तक चला। इसमें फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान और पराली के उचित उपयोग पर जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि अवशेषों का उचित प्रबंधन खेत और मिट्टी दोनों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में किसानों को डिकंपोजर के माध्यम से फसल अवशेषों को जैविक तरीके से गलाकर मिट्टी में मिलाने का तरीका सिखाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने इस प्रशिक्षण का नेतृत्व किया। वैज्ञानिक डॉ. सरिता रानी ने अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान और उचित प्रबंधन के लाभ बताए। डॉ. कविता ने खेत में अवशेष मिलाने से मिट्टी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव समझाए। डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने किसानों से अवशेषों में आग न लगाने की अपील की।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने दी विस्तृत जानकारी
डॉ. फतेह सिंह ने अवशेषों से खुंब उत्पादन के बारे में बताया। डॉ. अश्वनी कुमार ने फसल रोगों की पहचान व उपचार की जानकारी दी। डॉ. मनोज कुमार ने कृषि वानिकी से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला। कृषि विभाग के उपनिदेशक गिरीश नागपाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भारत वाही ने कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान व पंजीकरण समझाया। सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी लठवाल ने फसल विविधीकरण पर मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed