फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chants of 'Jai Shri Ram' rang out, while the scene depicting Narad's delusion captivated the audience.

Kurukshetra News: श्रीराम का हुआ जयघोष, नारद मोह के दृश्य ने बांधे दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Shri Ram' rang out, while the scene depicting Narad's delusion captivated the audience.
कुरुक्षेत्र। मंच पर आरती-पूजन कर रामलीला का शुभारंभ करते सेवक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी ने पुराना थाना ग्राउंड में 52वीं बार रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। यह रामलीला तीन अक्तूबर तक प्रतिदिन रात्रि 9 से 12 बजे तक चलेगी। पदाधिकारियों और कलाकारों ने सर्वदेव पूजन किया।
विज्ञापन

भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा और अंकित सागर सर्राफ ने रामलीला का उद्घाटन किया। मोहन लाल सिंगला, नितिन सिंगला और ऋषभ ने पर्दारोहण की रस्म अदा की। आरती में राजेश इंटरनेशनल ने हिस्सा लिया। मंचन से पहले दिवंगत कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कालड़ा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधान सुंदर लाल और मुख्य निर्देशक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने आगंतुकों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अशोक शर्मा ने क्लब को देश की बड़ी रामलीलाओं में शुमार बताया। उन्होंने देश की एकता और रामायण से सीख लेने का आह्वान किया। राज गौड़ ने रामलीला मंच को धार्मिकता का प्रतीक कहा।
विज्ञापन


नारद मोह का मंचन
रामलीला के पहले दिन नारद मोह का मंचन हुआ। उपप्रधान गुलशन रतड़ा ने नारद, महासचिव महेंद्र ठाकुर ने विष्णु और राजेश शर्मा ने शंकर की भूमिका निभाई। पारस सरदाना ने कामदेव, अश्वनी शर्मा ने इंद्र का अभिनय किया। रमेश शर्मा ने लक्ष्मी और रमेश चुघ ने ब्रह्मा का किरदार निभाया। मंचन के बीच नर्तकियों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिस पर बड़ी संख्या में दर्शकों ने जय श्रीराम का घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed