बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Landlady claims—"Bimla was eccentric; she used to practice sorcery."

कुरुक्षेत्र: मकान मालकिन का दावा—“सनकी थी बिमला, टोना-टोटका करती थी

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:14 PM IST
Kurukshetra: Landlady claims—"Bimla was eccentric; she used to practice sorcery."
कुरुक्षेत्र के राजेश हत्याकांड में जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही हैं। रविवार को मकान मालकिन अमरो देवी ने बताया कि बिमला सनकी किस्म की महिला है। वह टोने-टोटके करती रहती थी। उसके हत्या करने के बाद जब आसपास के लोगों ने वजह पूछी तो वह एक ही बार कहे जा रही थी, मेरे सिर काली आ गई, मैंने राजेश को मार दिया। पुलिस के आते ही वह बेहोश हो गई। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास जिस मकान में राजेश किराए पर रहते थे, उसके मालिक रिंकू के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। राजेश रिंकू के ही आरओ वाटर प्लांट में काम करते थे। रिंकू ने बताया कि शाम को बिमला और राजेश में झगड़ा हुआ था। दोनों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इसी बीच राजेश की चीख सुनकर वह उनके कमरे में गए। वहां राजेश का शव पड़ा था। बिमला उसकी आंतों को कट्टे में पैक कर रही थी। उन्होंने उससे जैसे ही कहा कि ये क्या किया, वैसे ही वह भाग गई और कमरे से बाहर जाकर नीचे कूद गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। इसी मकान में भूतल पर रहने वाले वीरभान ने बताया कि राजेश कुछ दिनों से बहुत ज्यादा तनाव में था। वह तीन दिन से दिन के समय ही शराब पी रहा था। आरओ प्लांट पर काम करने के लिए नहीं जा रहा था। उसका काम पानी सप्लाई करने का था। शुक्रवार को भी वह दोपहर के समय से ही नशे में दिख रहा था। उससे लोगों ने कहा कि काम पर क्यों नहीं जा रहे और दिन में ही शराब क्यों पी रहे हो? इस पर उसने माफी मांगते हुए कहा कि आज आखिरी बार पी है। इसके बाद वह अपने कमरे पर चला गया। शाम को बिमला और राजेश के बीच झगड़े की आवाज आने लगी। बिमला के छत से कूद जाने के बाद राजेश की हत्या का पता चला। राजेश की तीसरी पत्नी है बिमला, दो से हो चुका था तलाक पड़ोस के लोगों ने बताया कि बिमला राजेश की तीसरी पत्नी है। दो पत्नी से तलाक हो चुका था। बिमला और राजेश की शादी को काफी समय हो गया था लेकिन कोई बच्चा नहीं था। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। बिमला अक्सर कमरे में ही रहती थी। वह आसपास के लोगों से कम ही वास्ता रखती थी। उसे कई बार कच्चे चावल और चीनी चबाते हुए देखा गया। राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह पत्नी के साथ एक साल पहले ही कुरुक्षेत्र आया था। एक ही वार में फाड़ दिया पेट राजेश के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. गौरव कौशिक का कहना है कि चाकू से एक ही वार किया गया। चाकू बहुत जोर से मारा गया। 37 सेमी. का घाव मिला है। पेट में घुस जाने के बाद चाकू को बहुत जोर से और काफी देर तक घुमाया गया। इसी से किडनी, लिवर और आंते बाहर आ गईं। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती बिमला के बारे में डाक्टर ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। वह बोल नहीं पा रही है। उसने न कुछ खाया है और न ही पीया है। सिजोफ्रेनिया का मामला लगता है यह मामला सिजोफ्रेनिया का लगता है। सिजोफ्रेनिया गंभीर मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति की सोच, भावनाएं, व्यवहार और वास्तविकता को समझने की क्षमता प्रभावित होती है। बीमारी का प्रभाव जब चरम पर होता है तब हत्या करने जैसी घटना का कारण बन सकता है। इस बीमारी में ऐसे मामले आ चुके हैं जिसमें रोगी को लगता है कि कोई उसे आदेश दे रहा है और जो उससे कहा जा रहा है, वह उसे करना है - डा. सुरेंद्र मढान, मनोचिकित्सक झाड़-फूंक के बिंदू पर भी जांच डिप्टी एसपी गुरविंद्र सिंह का कहना है कि राजेश की हत्या के मामले में लोगों को बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इनमें झाड़-फूंक की बात सामने आई है। इस बिंदू पर भी जांच चल रही है। हालांकि, सही स्थिति का पता बिमला से पूछताछ हो जाने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: गोविंद नगर चावला मार्केट चौराहे पर बारिश से जलभराव, लगा जाम

24 Aug 2026

कानपुर: ड्योढ़ी गंगा घाट पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

24 Aug 2026

VIDEO: धू-धू कर जलती कार से तीन युवकों को एसआई ने निकाला, तीनों सुरक्षित

24 Aug 2026

VIDEO: इरादतनगर में रातभर बारिश ने मचाई आफत, खेत-खलिहान और सड़कें जलमग्न

24 Aug 2026

VIDEO: भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना से बढ़ा तनाव, गांव में पुलिस और राजस्व टीम तैनात

24 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: गांव पहुंचा रोहित का शव तो मची चीत्कार

24 Aug 2026

VIDEO: बेकाबू एक्सयूवी ने एक्टिवा सवार भाइयों को रौंदा, 20 वर्षीय शारिक की मौत; CCTV में कैद हादसा

24 Aug 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम में झमाझम बारिश से मिली राहत, पर जलभराव की समस्या शुरू

24 Aug 2026

रोहतक: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल जारी, नए सॉफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में की नारेबाजी

24 Aug 2026

नए पोर्टल की खामियों के विरोध में पंचकूला में पटवारियों और कानूनगो का प्रदर्शन

24 Aug 2026

बारिश कम होने से सतलुज शांत, हुसैनीवाला सीमा से सटे गांवों में धान की फसल बचने की उम्मीद

अंबाला: लालकुर्ती में सांड का तांडव, स्कूल जा रही छात्रा को पांच फीट उठाकर पटका, घायल बच्ची को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल करवाया

24 Aug 2026

शिमला: तहबाजारी कार्रवाई के खिलाफ सीटीओ चौक पर धरना, बोले- पहले जगह दो फिर हटाओ

24 Aug 2026

घाटमपुर में सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

24 Aug 2026

नोएडा में जमकर बरसे बदरा, कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

24 Aug 2026

फरीदाबाद: स्नातक कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि संपन्न, अभी भी 20 प्रतिशत सीटें खाली

24 Aug 2026

Video: जलाभिषेक से पहले संगठन मुख्यालय पर पुलिस का पहरा

24 Aug 2026

Video: गोमतीनगर में एलडीए के पार्क की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला

24 Aug 2026

Video: नई जेई भर्ती की मांग को लेकर डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों ने UPSSSC का घेराव किया

24 Aug 2026

Video: लखनऊ के गोमती नगर विराज खंड में लगा लंबा भीषण जाम

24 Aug 2026

उन्नाव: बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, मचा कोहराम

24 Aug 2026

अजनाला में भाजपा छोड़ कई परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

24 Aug 2026

बरसात के बाद फरीदाबाद में जलभराव, वाहन चालकों को परेशानी

24 Aug 2026

कानपुर: अचानक बदला मौसम का मिजाज, गोविंद नगर सीटीआई पर तेज बारिश के बीच गुजरते रहे लोग

24 Aug 2026

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पंजाब दाैरे पर पहुंचे

सोलन: एमएमयू अस्पताल में छठे दिन भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना, मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी

24 Aug 2026

सोलन में फिर लौटा लंपी वायरस, 40 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि; 90,500 वैक्सीन डोज मंगवाई

24 Aug 2026

कानपुर: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से राहत

24 Aug 2026

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगा तालमेल, SSB और नेपाली APF अधिकारियों की अहम मुलाकात

24 Aug 2026

चंडीगढ़ में पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed