{"_id":"6a8cada7b7bde6d60e0bf853","slug":"devotees-sway-as-i-dance-to-the-tune-of-shyam-embodying-radha-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-159991-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्याम की धुन में नाचू रे मैं राधा बनकर... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्याम की धुन में नाचू रे मैं राधा बनकर... पर झूमे श्रद्धालु
Tue, 25 Aug 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। प्रभातफेरी के दौरान एकजुट हुए चुघ परिवार को सम्मानित करते श्री कृष्ण कृपा परिवार के सदस
- फोटो : Police
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से प्रभातफेरी अंबाला रोड स्थित मिशन अस्पताल में डॉ. सुदर्शन चुघ के सौजन्य से आयोजित की गई। भजनों और ठाकुर जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डॉ. विभा चुघ के श्याम की धुन में नाचू रे मैं राधा बनकर नाचू रे भजन प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
जगदीश तनेजा, सुरेश वर्मा, काका ग्रोवर, कुश चुचरेजा, राजेंद्र शर्मा, सुशील गर्ग, सुभाष अग्रवाल, डॉ. विनोद धीर, दानी तनेजा और विक्की वोहरा ने भजनों से ठाकुर जी का गुणगान किया। मंच संचालक जगदीश तनेजा ने बताया कि गोशाला का प्रतिदिन का खर्च लगभग 70 हजार रुपये है। उन्होंने आह्वान किया कि जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ अथवा किसी भी शुभ अवसर पर एक दिन के चारे की सेवा मात्र 11 हजार रुपये की राशि देकर कर सकते हैं।
शिव दर्शन मुरार, सुभाष गुप्ता, रजवंत सिंह सचदेवा, राजीव थरेजा और शुभम पुरी ने चुघ परिवार को ठाकुर जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया। प्रभातफेरी में भविष्य चुघ, डॉ तान्या चुघ, अस्मिता चुघ, अभिनव चुघ, डॉ. विवेक बंसल, डॉ. सुरेंद्र गर्ग, कृष्णवंती चुघ, रेनू नागरू, नीरू दुआ, योगेश गुप्ता, विनोद अरोड़ा आदि मौजूद रहे।