फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sikh community outraged by Deepender Hooda's statement.

Kurukshetra News: दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़की सिख संगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sikh community outraged by Deepender Hooda's statement.
पिहोवा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सिख संगत। स्वयं - फोटो : Police
पिहोवा। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। नाराज सिख संगत की बैठक गुरुद्वारा बाऊली साहब के दीवान हॉल में हुई। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत वड़ैच ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा का बयान सिखों के लिए अपमान के बराबर है। उन्होंने कांग्रेस की कार्य समिति से दीपेंद्र हुड्डा को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इनेलो नेता एडवोकेट गहल सिंह संधू ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपने विवादित बयान के लिए दरबार साहिब अमृतसर जाकर माफी मांगनी चाहिए। गहल सिंह संधू ने कहा कि राजनीतिक रूप से भले ही सिख अलग-अलग पार्टियों से जुड़े हों। लेकिन जब पंथ के स्वाभिमान की बात आएगी तो सभी एक मंच पर इकट्ठा होंगे। हालांकि दीपेंद्र हुड्डा अपने बयान को लेकर सफाई दे चुके हैं। उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। बैठक में जोगिंदर सिंह बेदी, रेशम सिंह, सुखदेव सिंह विर्क, डॉ. जसविंदर कंबोज, नानकपुरा सतपाल सिंह, सरपंच गुरलाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed