{"_id":"6a8cadd894cb0fe9b40b7807","slug":"faridabad-kaithal-karnal-and-narnaul-dominate-the-dav-kho-kho-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-159997-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीएवी खो-खो प्रतियोगिता में फरीदाबाद, कैथल, करनाल और नारनौल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीएवी खो-खो प्रतियोगिता में फरीदाबाद, कैथल, करनाल और नारनौल का दबदबा
Tue, 25 Aug 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंडर 14 में विजेता टीम के साथ कमेटी सदस्य । स्वयं
- फोटो : Police
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में 22 और 23 अगस्त को आयोजित डीएवी हरियाणा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेशभर के डीएवी स्कूलों की टीमों ने दमखम दिखाया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक व बालिका वर्ग में मुकाबले हुए। छह वर्गों के फाइनल परिणाम में फरीदाबाद, करनाल, कैथल और नारनौल की टीमों ने विजेता का खिताब हासिल किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-37, फरीदाबाद विजेता रहा। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30, फरीदाबाद प्रथम उपविजेता और एमएलएस डीएवी नारनौल द्वितीय उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध, करनाल ने खिताब जीता। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी, गुरुग्राम प्रथम और डीएवी पब्लिक स्कूल सिवान द्वितीय उपविजेता रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल, कैथल विजेता रहा। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30, फरीदाबाद प्रथम और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी, गुरुग्राम द्वितीय उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30, फरीदाबाद ने पहला स्थान हासिल किया। एमएलएस डीएवी नारनौल प्रथम और ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल, कैथल द्वितीय उपविजेता रहा।
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग में एमएलएस डीएवी नारनौल विजेता रहा। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी, फरीदाबाद प्रथम और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भोंडसी, गुरुग्राम द्वितीय उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध, करनाल विजेता रहा। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30, फरीदाबाद प्रथम और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-37, फरीदाबाद द्वितीय उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार काशिव ने किया।