Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: Foot march protesting against the UGC Bill reaches the holy city; welcomed at various points along the way.
{"_id":"6a85cc4564ccf0c84901ddba","slug":"video-kurukshetra-foot-march-protesting-against-the-ugc-bill-reaches-the-holy-city-welcomed-at-various-points-along-the-way-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: यूजीसी बिल के विरोध में धर्मनगरी पहुंची पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: यूजीसी बिल के विरोध में धर्मनगरी पहुंची पदयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
कुरुक्षेत्र। यूजीसी बिल के विरोध में निकाली जा रही पदयात्रा बुधवार शाम को धर्मनगरी पहुंची, जहां जगह-जगह स्वागत किया गया। पानीपत से शुरू हुई इस यात्रा ने पिपली गीता द्वार से धर्मनगरी में प्रवेश किया जहां समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान, अश्वनी जिंदल, राजेश बंसल, मुनीष मित्तल, शैंकी बंसल, कुलवंत गर्ग सहित सैंकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महिपाल मकराणा के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा पिपली से अग्रसेन चौक पहुंची, जहां पर वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला व अन्य लोगों ने स्वागत किया, जिसके बाद यात्रा आरओबी लैग से होते हुए रेलवे रोड पहुंची, जहां भगवान परशुराम चौक पर रोहित शर्मा, अश्वनी शर्मा, बालकिश्न, राकेश सूरी सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ब्रह्मसरोवर पर पहुंची।
इस दौरान महिपाल मकराना, अशोक शर्मा पहलवान ने कहा कि जब से सरकार यह बिल लेकर आई है तभी से ही स्वर्ण समाज में रोष फैला हुआ है। स्वर्ण समाज को अन्य समाज से पूरी तरह अलग मान लिया गया, जिसके चलते यह अदालत में भी ले जाया गया। अदालत ने इस पर स्टे लगाया तो अभी भी विचाराधीन है। इसके बावजूद सरकार अभी भी इस कानून को लाने में अडिग है लेकिन इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। इसी के चलते ही यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले चुनावों को लेकर इस नए कानून को लाने जा रही है। इसके विरोध में पैदल पदयात्रा पानीपत टोल प्लाजा से शुरू हुई थी। इस यात्रा का तीसरा चरण चला हुआ है। सुबह यह पैदल यात्रा शाहाबाद, साहा, सहजादपुर होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।