फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A glimpse of Haryana's development will be on display at the exhibition.

Kurukshetra News: प्रदर्शनी में दिखेगी हरियाणा के विकास की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Haryana's development will be on display at the exhibition.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में हरियाणा दिवस पर एक प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 60 साल के सफर, विकास और उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी। विश्वविद्यालय में इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केयू के ऑडिटोरियम के बाहर अस्थायी पंडाल बन रहा है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में हरियाणवी संस्कृति, स्टार्टअप और नए उद्यमियों से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आधुनिक तकनीक, मॉडल और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की विकास यात्रा और प्रगति को प्रभावी ढंग से दर्शाना है। कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिलाधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समय पर कार्य पूरे करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित मार्ग, हेलीपैड, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, माता भद्रकाली मंदिर और गुरुकुल के आसपास पेड़ों की छंटाई के निर्देश दिए। नगर परिषद को आयोजन स्थलों, मुख्य सड़कों और वीआईपी मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और सड़कों के गड्ढे भरने के लिए भी कहा गया। बैठक में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा और मीडिया प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed