Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Haryana Panchayat Minister Krishan Panwar said- BJP's graph is rising in Punjab, and Aam Aadmi Party government rattled
{"_id":"6a8d3e075c9c625ae700a6bd","slug":"video-haryana-panchayat-minister-krishan-panwar-said-bjps-graph-is-rising-in-punjab-and-aam-aadmi-party-government-rattled-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार बोले- पंजाब में भाजपा का बढ़ता ग्राफ, आम आदमी पार्टी की सरकार घबराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार बोले- पंजाब में भाजपा का बढ़ता ग्राफ, आम आदमी पार्टी की सरकार घबराई
प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार ने दावा किया है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे वहां की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार घबराई हुई है। कुरुक्षेत्र में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में वे भाजपा को ही सरकार बनाने का मौका देंगे।
मंत्री कृष्ण पवार ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और हर वर्ग में निराशा छाई हुई है। उन्होंने कहा कि वहां के लोग इस सरकार से राहत चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश व अन्य राज्यों में चल रही कल्याणकारी नीतियों के अनुरूप सरकार चाहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों के कारण ही मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं का पंजाब में जोरदार स्वागत हो रहा है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले चुनाव में लोग भाजपा को ही अवसर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।