फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After 22 days, when even faith healing failed to cure her husband's alcohol addiction, Bimla killed him by slashing his stomach with three knife blows.

Kurukshetra News: 22 दिन बाद बिमला बोली-झाड़-फूंक से भी शराब की लत नहीं छूटी तो पति को तीन चाकुओं से पेट फाड़ मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
After 22 days, when even faith healing failed to cure her husband's alcohol addiction, Bimla killed him by slashing his stomach with three knife blows.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आरओ वाटर प्लांट में काम करने वाले राजेश की हत्या कर छत से कूद जाने से घायल हुई उसकी पत्नी बिमला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने लंबी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि उसने हत्या की वजह और घटनाक्रम के बारे में काफी बातें बताई हैं। उसका कहना है कि राजेश को शराब पीने की लत थी। इसे छुड़ाने के लिए उसने झाड़-फूंक का सहारा लिया। इससे बात नहीं बनी तो हत्या करने की सोची। वह नशे में न केवल उसे पीटता था बल्कि दूसरी शादी की धमकी भी देता था। इससे आजिज आकर उसे मार डाला। उसे इसका पछतावा नहीं है।
मूल रूप से यूपी के सीतापुर का निवासी राजेश (40) और बिमला पिहोवा रोड पर रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर किराए पर रहते थे। रिंकू के प्लांट में ही राजेश पानी सप्लाई का काम करता था। 21 अगस्त की दोपहर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुन रिंकू उनके कमरे में पहुंचे तो उन्हें देख बिमला छत से कूद गई। उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिमला ने बताया कि राजेश शराब छोड़ने के बजाय पिछले कुछ दिन से और ज्यादा पीने लगा था। 21 अगस्त को वह दिन में ही पीकर आ गया। वह उसे रोज की तरह ही पीटने लगा। उसने धमकी भी दोहराई कि उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लेगा। इस पर वह आपा खो बैठी और जो मन में पहले से ठान रखा था, वो कर डाला। रसोई से तीन चाकू उठा लाई। बड़े चाकू से पेट पर जोर से वार किया। इसके बाद दो छोटे चाकू से कई वार किए। पेट बुरी तरह फट गया, तभी मकान मालिक आ गया। उसे देखकर वह घबरा गई और छत से कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयूके थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंधु ने बताया कि उससे कई बार पूछा गया कि पति की आंतें क्यों बाहर निकालीं ? इस पर एक ही जवाब मिला, सिर पर काली माता आ गई थी, जो भी किया, माता ने किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हत्या में इस्तेमाल चाकू मौके से ही बरामद हो गए थे।

37 सेमी. का घाव था पेट पर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि राजेश के पेट में चाकू से वार बड़ी जोर से किया गया। इसके बाद चाकू को पेट में नीचे से ऊपर की ओर तेजी से घुमाया गया। इससे पेट में 37 सेंटीमीटर का घाव बन गया था। इसी घाव से उसकी आंतें और लिवर बाहर गए थे। बिमला ने आंतों को प्लास्टिक के कट्टे में पैक कर दिया था। यह कट्टा भी पुलिस को मौके पर मिला था।


कोई नहीं आया मिलने के लिए
पुलिस के अनुसार, राजेश के परिजन 22 अगस्त को आए थे और शव लेकर चले गए। बिमला के मायके से कोई नहीं आया। ससुराल के लोगों ने भी उससे संपर्क नहीं किया। वह बिहार की रहने वाली है। उसका राजेश से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। मकान मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने बताया था कि बिमला टोना-टोटका करती थी। वह अक्सर कच्चे चावल चबाती रहती थी और आसपास से लोगों से वास्ता नहीं रखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed