फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ashok Bhardwaj emerged victorious in the battle for the post of Pradhan, securing 80 votes.

Kurukshetra News: प्रधान पद जंग में अशोक भारद्वाज ने 80 वोट लेकर लहराया जीत का परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ashok Bhardwaj emerged victorious in the battle for the post of Pradhan, securing 80 votes.
पिहोवा। पिहोवा बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अशोक भारद्वाज के सिर जीत का सेहरा बंधा है। उन्होंने 80 वोट लेकर जीत हासिल की है जबकि विरोध में उतरे नरेश कुमार कसाना को 61 वोट मिले हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव के बाद विजेता रहे अशोक भारद्वाज के समर्थकों में शनिवार को भी खुशी की लहर दौड़ी रही और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। चुनाव में प्रधान पद के लिए नरेश कुमार कसाना एवं अशोक भारद्वाज मैदान में उतरे हुए थे। रिटर्निंग ऑफिसर ईशम सिंह अरनेचा ने बताया कि 147 में से 142 वकीलों ने मतदान किया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर अनित गुर्जर ने 72 वोट हासिल कर चार वोट से जीत प्राप्त की तथा उनके मुकाबले में खड़े लखविंदर सिंह को 68 वोट मिले। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद (महिला आरक्षित) प्रभजोत कौर काहलों ने 86 वोट हासिल कर जीत प्राप्त की और शुभांगी शर्मा को केवल 54 वोट हासिल हुए। सचिव पद पर दीपक कुमार सारसा ने 75 वोट व राजकुमार भुस्तला ने 63 वोट प्राप्त किए। कैशियर पद पर अशोक कुमार ने 80 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि सुरेश शर्मा को केवल 61 वोट ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन


पहले लंबित कार्यों को कराया जाएगा पूरा : अशोक
नवनियुक्त प्रधान अशोक भारद्वाज ने कहा कि बार एसोसिएशन के जो भी रुके हुए काम है उनको जल्द ही पूरा कराया जाएगा। सभी साथी एकजुट होकर जहां पिछले कार्यों को पूरा करेंगे वहीं युवा वकीलों को चैंबर उपलब्ध कराने के साथ बार एसोसिएशन का कोई भी काम होगा उसे आसानी से पूरा कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed