फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mothers taught lessons on nutrition at LNJP

Kurukshetra News: एलएनजेपी में माताओं को पढ़ाया पोषण का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mothers taught lessons on nutrition at LNJP
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एलएनजेपी डीसीएच के शिशु वार्ड में बाल स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष शिविर लगाया। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और शिशुओं के अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। माताओं को बच्चों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के तरीके बताए गए। उन्हें शिशुओं को उम्र के अनुसार किस तरह का आहार देना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ विकास मौदगिल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण दूर करना है। इसका लक्ष्य उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी था। उन्होंने अभिभावकों के साथ शिशुओं के भरण-पोषण, उचित आहार और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने सही एवं संतुलित पोषण के महत्व पर भी विस्तार से बताया। इस मौके पर आहार विशेषज्ञ नरेंद्र कौर, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रंदीप कौर तथा नर्सिंग अधिकारी पूजा, मुकेश और सरला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed