{"_id":"689e0666f928270fe80e3315","slug":"video-exhibition-on-partition-horrors-held-at-railway-station-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: विभाजन विभीषिका पर रेलवे स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: विभाजन विभीषिका पर रेलवे स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेहचंद गांधी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्टेशन परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने उनका स्वागत किया। फतेहचंद गांधी ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्यों ने विभाजन की त्रासदी को न केवल अपनी आंखों से देखा बल्कि विभाजन की पीड़ा के दंश को झेला भी।
आज भी उनके परिवार के कई सदस्य उस विभाजन की पीड़ा के साक्षी हैं। उन्होंने कहा कि उस दौर में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। महिलाओं ने अपनी अस्मिता की लाज हेतु शहादत दी और असंख्य लोगों ने कुरुक्षेत्र कैंप में पहुंचकर आश्रम लिया। उसके बाद उन्होंने मेहनत मजदूरी कर खुद को स्थापित किया और औरों के लिए प्रेरणा भी बने। आज भी हमारे समाज में हमारे शहर में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी की बदौलत समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई बल्कि औरों के लिए प्रेरणा का कारण भी बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।