फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers served with notices; asked for the reason for not reporting for duty.

Kurukshetra News: सफाई कर्मचारियों को थमाया नोटिस ड्यूटी पर नहीं आने का कारण पूछा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers served with notices; asked for the reason for not reporting for duty.
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार और भी सख्त हो गई है। प्रशासन की ओर से 200 से ज्यादा अन्य हड़ताली कर्मचारियों को भी नोटिस थमाए गए हैं, जिसमें ड्यूटी पर नहीं लौटने का कारण पूछा गया है। कर्मचारियों को इस नोटिस का तीन दिन में जवाब देना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन अगली कार्रवाई कर सकता है। इसके साथ ही आठ सफाई कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। उन्हें नोटिस थमाकर पूछा गया है कि, क्यों न डिसमिस कर दिया जाए। ये कर्मचारी किसी न किसी गतिविधि में शामिल होने पर चिह्नित किए गए हैं। उधर हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को अपना आंदोलन जारी रखा। उन्होंने सफाई कर्मचारी रोहित की मौत पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने धरनास्थल से लेकर बीआर अंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा होते हुए मेन बाजार से नप कार्यालय तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व थानेसर इकाई प्रधान सुनील लोहाट, एसकेएस नेता ओमप्रकाश, जनसंघर्ष मंच से उषा कुमारी व अन्य कर्मचारी नेताओं ने किया। वहीं प्रशासन की ओर से संबंधित संस्था को नोटिस दिए जाने के बाद अब घर-घर से कचरे का उठान भी तेज होने लगा है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को 35 टिप्परों को सेक्टरों व अन्य क्षेत्रों में उतारा गया, जिन पर नए कर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नप ने पुलिस लाइन में सफाई कर्मियों की हाजिरी ली। दावा किया गया कि करीब 140 कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे और हाजिरी के बाद दोपहर करीब एक बजे तक पिपली-थर्ड गेट रोड व आसपास सफाई कार्य किया। उधर ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिये सेक्टर सात, पिपली रोड, रेड रोड सहित अनेक जगहों से कचरे के ढेर भी उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed