{"_id":"695938f29affc8c8240883e4","slug":"video-dharamnagari-is-also-expected-to-get-hop-on-hop-off-city-bus-service-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: इलेक्ट्रिक बस सेवा के बाद अब धर्मनगरी को हॉप ऑन हॉप ऑफ सिटी बस सेवा मिलने की भी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: इलेक्ट्रिक बस सेवा के बाद अब धर्मनगरी को हॉप ऑन हॉप ऑफ सिटी बस सेवा मिलने की भी उम्मीद
धर्मनगरी में इलेक्ट्रिक बसों को शुरू किया गया है। इसका शेड्यूल व समय सारणी भी जारी कर दी गई है। इस बस सेवा के सफल होने के बाद शहर में दिल्ली व आगरा की तर्ज पर हॉप ऑन हॉप ऑफ सिटी बस सेवा को भी शुरू किए जाने की योजना तैयार की जा रही है।
यह सुविधा पर्यटकों व अन्य लोगों को अपनी सुविधानुसार शहर के प्रमुख आकर्षणों पर बस से कभी भी उतरने और फिर अगली बस में वापस चढ़ने की आज़ादी देती है, जिससे वे अपनी गति से शहर को देख सकते हैं और बिना किसी तय समय-सारणी के लचीले ढंग से घूम सकते हैं। शहर को पर्यटन हब बनाने की दिशा में ही इस योजना पर विचार किया जा रहा है।
जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने यह जानकारी सांझा की। वे शनिवार को जिला सचिवालय में नव वर्ष पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जिले को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि देश के कोने-कोने से लोग यहां पर निरंतर आएं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र को पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। फरवरी माह तक कुरुक्षेत्र से झासा और कुरुक्षेत्र से ढांड मार्ग को तैयार किया जाएगा। पिहोवा से पटियाला मार्ग को भी फरवरी में तैयार कर लिया जाएगा।इस दौरान डीआईपीआरओ डॉ नरेंद्र सिंह भी मुख्य तौर पर से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।