{"_id":"6aca47f44dfdd4a87d015f18","slug":"video-around-a-dozen-vehicles-were-affected-due-to-the-delhi-protest-passengers-faced-inconvenience-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आंदोलन के चलते दर्जन भर गाड़ियां रही प्रभावित, परेशानी झेलते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आंदोलन के चलते दर्जन भर गाड़ियां रही प्रभावित, परेशानी झेलते रहे यात्री
कुरुक्षेत्र।
दिल्ली में चल रहे आंदोलन का असर धर्मनगरी में रेल यातायात पर भी देखने को मिला। इसके चलते करीब दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित रहीं। कई ट्रेनों को पूरे दिन रद्द रखा गया, जबकि कुछ ट्रेनों के देर शाम तक चलने की संभावना जताई जाती रही। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनें रद्द होने और उनके संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति के चलते यात्रियों में रोष दिखाई दिया।
ट्रेनों के प्रभावित होने से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ा, जबकि कुछ यात्री ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी जुटाते रहे। पूरे दिन ट्रेनों के रद्द रहने और उनके चलने की अनिश्चितता ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
बॉक्स
ट्रेनों के इंतजार में परेशान हुए यात्री
रेल यातायात प्रभावित होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करना पड़ा। कुछ ट्रेनों के देर शाम तक चलने की संभावना जताए जाने से यात्रियों में असमंजस बना रहा। यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों के रद्द होने और उनके संचालन की सही जानकारी समय पर मिलना जरूरी है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।
बॉक्स
पैसेंजर ट्रेन में एक घंटा बैठे रहे यात्री, रद्द हुई तो उतरे
रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री करीब एक घंटा पहले से ही बैठे रहे लेकिन चलने से कुछ समय पहले ही उसके रद्द होने की सूचना जारी की गई तो यात्री सामान लेकर उतरने लगे। अगली ट्रेन कब जाएगी, यह जवाब भी किसी के पास नहीं था। कईं यात्री बस अड्डे की ओर रवाना हुए तो कईं वहीं पर बैठे रहने को मजबूर हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।