{"_id":"6aca47d1aa04e670d603fc69","slug":"video-32-teams-displayed-their-prowess-in-womens-kabaddi-mens-category-matches-to-be-held-tomorrow-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला कबड्डी में 32 टीमों ने दिखाया दमखम, कल पुरुष वर्ग के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कबड्डी में 32 टीमों ने दिखाया दमखम, कल पुरुष वर्ग के मुकाबले
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑल ओपन नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 32 टीमों ने दमखम दिखाया। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से टीमें पहुंचीं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। पुरुष वर्ग के मुकाबले रविवार, 11 अक्टूबर को होंगे।
कार्यक्रम में स्वतंत्र समूह सेवा समिति की संरक्षक संतोष मोर मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल महिला सशक्तिकरण, युवाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर देने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में संस्था को हरसंभव सहयोग देने की बात भी कही। विशिष्ट अतिथि उमा सुधा ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की।
--
पहले स्थान पर एक लाख रुपये का पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये और तीसरे व चौथे स्थान की टीमों को 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे। पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 5,100-5,100 रुपये मिलेंगे। बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को भी 5,100-5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरुष वर्ग में भी समान पुरस्कार राशि रखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि संस्था शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से 36 बिरादरी के युवाओं को साझा मंच देना चाहती है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता के आयोजन में स्वतंत्र समूह सेवा समिति, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन और महाराजा सूरजमल वेलफेयर सोसाइटी, कैथल का भी सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।