Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Rudr shines on the track, finishing first in the 100-meter race in the sub-junior category.
{"_id":"6b0081579a5484d5840ef7fc","slug":"video-rudr-shines-on-the-track-finishing-first-in-the-100-meter-race-in-the-sub-junior-category-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर रुद्र का जलवा, सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर रुद्र का जलवा, सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रहे प्रथम
कुंजपुरा। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शुक्रवार को 63वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दूसरे सीनियर , जूनियर और सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर व 4x400 मीटर रिले दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रूद्र प्रथम, शिवम द्वितीय और बिटू तृतीय रहे। ऐसे ही जूनियर वर्ग में गौतम प्रथम, शौर्य द्वितीय और समर्थ तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में आर्यन प्रथम, अमन द्वितीय और विद्यांश तृतीय रहे। वहीं, महिलाओं के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वृत्तिका प्रथम, दिक्षा द्वितीय और मानवी तृतीय रही। ऐसे ही जूनियर वर्ग की 4x400 मीटर रिले दौड़ में रोशन , अगंद, निशांत व गौतम प्रथम और सुमित , कृष्णा , रितेश औश्र अमन द्वितीय रहे। विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन (भारतीय नौसेना) गुरबीर सिंह ने कहा कि खेल का मैदान जीवन की सच्ची पाठशाला है। यहीं से खिलाड़ी अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण सीखते हैं। उन्होंने जीत और हार से ऊपर उठकर निरंतर मेहनत करने और कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानने की भावना को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कैडेटों को प्रेरित किया कि वे अपने विद्यालय से मिले संस्कारों, प्रशिक्षण और नेतृत्व के अवसरों का उपयोग जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए करें। उन्होंने सैनिक स्कूलों को राष्ट्र के भावी नेतृत्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्थाएं बताया। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। प्राचार्य कैप्टन गुरबीर सिंह ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक क्षमता के साथ व्यक्तित्व और नेतृत्व कौशल का विकास होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।