{"_id":"6841bd629fc099366d0c150d","slug":"video-nishan-yatra-taken-out-on-the-foundation-day-of-khatu-shyam-temple-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई निशान यात्रा
श्री खाटू श्याम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर सभा की ओर से निशान यात्रा निकाली गई। वीरवार सुबह मंदिर में पूजन करने के बाद निशान यात्रा को रवाना किया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह कोलकता से मगवाएं फूलों से श्री खाटू श्याम बाबा के स्वरूप को सजाया गया। गाजे बाजे के साथ निकली श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा में श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर नाचते हुए श्याम पालकी के साथ-साथ चले। निशान यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने पानी और जलपान की व्यवस्था की। श्री खाटू श्याम मंदिर से निकली निशान यात्रा नावल्टी रोड, कमेटी चौक, कर्ण गेट, ओल्ड जीटी रोड व बांसो गेट से होते हुए मंदिर में विश्राम लिया गया। इसके बाद भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर देसराज गुप्ता, राजेश गुप्ता, अशोक सिंगला, राजेश सिंगला, पंकिल गोयल, अनिल गुप्ता व अनिल गर्ग आदि मौजूद रहे। निशान यात्रा में श्याम बाबा का स्वरूप रथ पर सवार रहा। श्री खाटू नरेश का श्रद्धालु उमेश, यश गोयल, आकाश गुप्ता, योगेश गर्ग, भुनिष गर्ग व अनिकेत गर्ग ने बाबा शृंगार किया। श्याम बाबा के रथ को खींचने की सेवा करने वालों में एन्नी, जतिन धीमान, हरीश दुआ, विशाल चौधरी, रवि चावला, निखिल, आकाश गोयल व रोहन शामिल रहे। लोगों ने श्याम बाबा की आरती उतार कर मनोकामनाएं मांगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।