{"_id":"68e273b79b64ffcd2002cb61","slug":"video-maa-durga-puja-organised-2025-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: मां दुर्गा पूजा का हुआ आयोजन, महिलाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: मां दुर्गा पूजा का हुआ आयोजन, महिलाओं ने लिया भाग
मां दुर्गा पूजा समिति शिव कॉलोनी नजदीक रजवाहा चौक पर 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक मां की पूजा की धूम रही। नौ दिन चली मां दुर्गा की पूजा का सभी श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। मां दुर्गा पूजा को विश्राम देते हुए समिति की ओर से रविवार सुबह हवन का आयोजन कर उसमें आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई। वहीं, दोपहर बाद मां दुर्गा, महिषासुर, गणेश, कार्तिक, लक्ष्मी, सरस्वती जी की प्रतिमाओं को वाहन में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिर पर कलश रख महिलाएं और युवतियां शामिल रही। जब मां दुर्गा को विदाई दी गई तो महिलाएं भावुक को गई। इससे पूर्व महिलाओं ने मां को सोलह शृंगार अर्पित किए। डीजे की धुन पर निकली शोभा यात्रा शाम को पश्चिमी युमना नहर पर पहुंचे जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा की आरती कर विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रधान रोहित प्रसाद यादव, उप प्रधान मनोज कुमार, दलीप कुमार महतो, महा सचिव पवन कुमार, सचिव विरेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष बलिकांत महतो, प्रचार मंत्री निरंजन पांडे के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।