{"_id":"6aa81ac90027d118560307af","slug":"video-hartalika-teej-celebrated-with-great-enthusiasm-in-karnal-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में धूमधाम से मनाई गई हरितालिका तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल। सोमवार को जिले में हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मानव सेवा संघ में मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान नेपाल में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए चंदा भी एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने नेपाली भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की संचालिका सुनीता मल्ल ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं अन्न तो दूर, पानी तक ग्रहण नहीं करतीं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। मंगलवार को घर में बहनों और बेटियों को बुलाकर भोजन करवाने के बाद व्रत का पारंपरिक रूप से समापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि करनाल में यह तीज पर्व करीब 1980 से हर वर्ष मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम नेपाली ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नेपाली गीतों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा पर रोक और महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ जैसे सामाजिक मुद्दों पर कटाक्ष करते हुए लोगों को जागरूक किया जाता है। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।