फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal echoes with chants of 'Ganpati Bappa Morya'; Lord Ganesha enshrined in pandals and homes.

करनाल में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शहर, पंडालों और घरों में विराजे गणेश जी

Mon, 14 Sep 2026 09:43 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:43 PM IST
Karnal echoes with chants of 'Ganpati Bappa Morya'; Lord Ganesha enshrined in pandals and homes.
करनाल। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु गाजे-बाजे और ढोल की थाप पर नाचते-गाते तथा गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमाएं अपने घरों और पंडालों में लेकर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा को पंडालों और घरों में विराजमान कराया गया। दिनभर शहर में जगह-जगह गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सेक्टर-13 स्थित कालड़ा मार्केट में श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल की ओर से सुबह सेक्टर चार से करीब 10 फीट ऊंची गणेश जी की प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ लाई गई। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसके बाद प्रतिमा को सुंदर ढंग से सजाए गए पंडाल में विधि-विधान के साथ विराजमान कराया गया। पंडितों ने पूजा-अर्चना करवाई और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह सदर बाजार स्थित जवाहर मार्केट में श्री गणपति सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य सेक्टर चार स्थित दुकान से भगवान गणेश की 11 और 12 फीट ऊंची दो प्रतिमाएं लेकर आए। सदस्यों ने स्वयं प्रतिमाओं को सजाया और गाजे-बाजे के साथ मेन बाजार से होते हुए शोभायात्रा के रूप में दोनों प्रतिमाओं को पंडाल तक पहुंचाया। यहां विधि-विधान से गणपति जी को विराजमान कर पूजा-अर्चना और आरती की गई। सराफा बाजार में श्री गणेश महोत्सव मंडल की ओर से भी गणपति उत्सव की धूम रही। मंडल की ओर से चौड़ा बाजार से भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा को आकर्षक बग्गी में विराजमान कर नगर परिक्रमा करवाई गई। इस दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। नगर परिक्रमा के बाद प्रतिमा को शिव मंदिर के बाहर सजाए गए पंडाल में विराजमान कराया गया। यहां महंत रामदास जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई और आरती की गई। वहीं चौड़ा बाजार निवासी लक्ष्य भी अपने परिवार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर घर पहुंचे। आनंद विहार निवासी अमित गुप्ता, एसबी कॉलोनी निवासी मन्नु और सदर बाजार निवासी सागर भी अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आए। सभी ने विधि-विधान से गणेश जी का गृह प्रवेश करवाया और पूजा-अर्चना कर उन्हें घर के मंदिर में विराजमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद: रेलवे स्टेशन पर 50 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

14 Sep 2026

हरियाणा: फरीदाबाद में 36 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, निगम आयुक्त से की मुलाकात

14 Sep 2026

फरीदाबाद: बीके अस्पताल में भगवान भरोसे मरीजों का इलाज, कहीं ग्लूकोज स्टैंड नहीं तो कहीं बैठने की जगह नहीं

14 Sep 2026

फरीदाबाद: सहकर्मियों ने बुलाकर पिटवाया, संजू ने दर्ज कराई शिकायत

14 Sep 2026

VIDEO: औरंगाबाद में दुकान में घुसा मिट्टी से भरा ट्रैक्टर, टला बड़ा हादसा

14 Sep 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: सगाई और शादी करवाने का झांसा देकर 1.35 लाख की ठगी

रामपुर बुशहर: रिकांगपिओ में हरितालिका तीज पर सजे सांस्कृतिक रंग, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि

14 Sep 2026
विज्ञापन

Punjab BJP: केवल सिंह ढिल्लों ने किया 13 दिवसीय नशा-विरोधी यात्रा का ऐलान, पूरे राज्य में चलेगा अभियान

बिलासपुर: खिताब जीतकर लौटीं जड्डू कुलज्यार की छात्राएं, स्कूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

14 Sep 2026

फरीदकोट में किसानों ने पावरकॉम कार्यालय का किया घेराव, कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली न मिलने से रोष

सोलन: मालरोड पर दिनभर जाम, आधा किलोमीटर का सफर तय करने में लगा आधा घंटा

14 Sep 2026

कानपुर: गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के विवाह पर्व पर निकला अलौकिक नगर कीर्तन

14 Sep 2026

Video: लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में खराब पड़ी सोलर लाइट

14 Sep 2026

सादाबाद में सपा ने किया पीडीए धनगर समाज सम्मेलन आयोजित

14 Sep 2026

संजय भाटिया ने नेपाल आपदा पीड़ितों के साथ एकजुटता पर पानीपतवासियों का जताया आभार

VIDEO: पुलिस ने चोरी के शक में उठाया पति, गर्भवती पत्नी ने बेटे को जन्म देने के बाद दम तोड़ा

14 Sep 2026

लुधियाना में बिजली कट से परेशान इंडस्ट्री मालिकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

14 Sep 2026

VIDEO: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

14 Sep 2026

VIDEO: आगरा बाईपास पर गहरे गड्ढे, हादसों का खतरा

14 Sep 2026

VIDEO: गणपति उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल

14 Sep 2026

नेहा बोरा बोलीं- हमें कहा गया पॉलिटिकल बात मत करो

14 Sep 2026

तरनतारन के श्री गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज के लाइब्रेरियन ने किया सुसाइड

Video: लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खुले तार से हादसे का खतरा

14 Sep 2026

नारनौल: समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सुनी लोगों की शिकायतें, कहा- जनता की परेशानी का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता

कानपुर: बिना संकेतक-लाइट 40 से 80 हुई गति सीमा, बैराज हाईवे पर स्पीड लिमिट बढ़ाने पर बवाल

14 Sep 2026

कानपुर: ख्योरा कटरी में बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा, बनियापुरवा मेडिकल कैंप में उमड़े मरीज

14 Sep 2026

VIDEO: टायर प्लांटों के जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण

14 Sep 2026

VIDEO: मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर; लैपटाॅप समेत ले गए ये सामान

14 Sep 2026

VIDEO: रास्ते में घेरकर की मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

14 Sep 2026

VIDEO: बहू के परिवारवालों ने की मारपीट, ससुर ने दर्ज कराई एफआईआर

14 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed