Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal Bar Association Elections: Results declared on the third day of voting; Kanavdeep Singh elected President after winning the vote.
{"_id":"6aa7dcf8c99032bf050a928f","slug":"video-karnal-bar-association-elections-results-declared-on-the-third-day-of-voting-kanavdeep-singh-elected-president-after-winning-the-vote-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल बार एसोसिएशन चुनाव: वोटिंग के तीसरे दिन आए नतीजे, चारो वोटों से जीत हासिल कर कनवदीप सिंह बने प्रधान, स्टेट बार काउंसिल की निगरानी में हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल बार एसोसिएशन चुनाव: वोटिंग के तीसरे दिन आए नतीजे, चारो वोटों से जीत हासिल कर कनवदीप सिंह बने प्रधान, स्टेट बार काउंसिल की निगरानी में हुई मतगणना
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के छह पदों के लिए सोमवार को वोटिंग के तीसरे दिन नतीजे घोषित हुए। कुल चार वोट से कनवदीप सिंह प्रधान चुने गए। विवाद के कारण शुक्रवार को चुनाव की अधूरी मतगणना अब सोमवार को पूरी कराई गई। मतगणना के बाद शाम 4 बजे नतीजे घोषित किए गए।
शुक्रवार को मामले में प्राप्त शिकायतों और प्रतिनिधित्व के बाद बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु मतगणना के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। अमित राणा, शर्मिला शर्मा और हरप्रीत सिंह मुल्तानी की कमेटी की निगरानी में मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए कनवदीप सिंह को 861 वोट मिले, जबकि जंगशेर राणा को 857 और विनोद कुमार शर्मा को 303 वोट मिले।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद संजय चौधरी, उपाध्यक्ष महिला प्रीति राणा, सचिव चंद्रप्रकाश, संयुक्त सचिव वंदना जैन और मोहित अरोड़ा कोषाध्यक्ष बने।
आरओ सुरजीत और ऑब्जर्वर निर्मल सिंह ने बताया कि पत्र में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए सभी बैलेट बॉक्स खोलने, सील और बैलेट पेपर की स्थिति, मतगणना और परिणाम घोषित करने तक की पूरी वीडियोग्राफी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।