Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Devotees flock to the Maa Naina Devi fair in Karnal; *Bhandara* arrangements in place until August 21.
{"_id":"6a85bb62f6fff74ae308e6e4","slug":"video-devotees-flock-to-the-maa-naina-devi-fair-in-karnal-bhandara-arrangements-in-place-until-august-21-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में मां नैना देवी के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, 21 अगस्त तक भंडारे की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में मां नैना देवी के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, 21 अगस्त तक भंडारे की व्यवस्था
करनाल। रामदेव कॉलोनी स्थित मां बगला मुखी मंदिर में आयोजित मां नैना देवी के मेले में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और हवन में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
पंडित अनिल ने बताया कि मान्यता के अनुसार मेले के दौरान मां नैना देवी के साथ सातों बहनें भी झूला झूलती हैं। इसी धार्मिक मान्यता के चलते मेले में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंदिर में 21 अगस्त तक रोजाना सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे। अनिल के अनुसार मां बगसा मुखी जंतर मंत्र और तंत्र की देवी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।