Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Clash between police and sanitation workers over garbage collection in Karnal; police detain 20 people.
{"_id":"6a9296dbf0b051b92905d969","slug":"video-clash-between-police-and-sanitation-workers-over-garbage-collection-in-karnal-police-detain-20-people-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: कूड़ा उठाने को लेकर पुलिस-सफाई कर्मचारियों में झड़प, पुलिस ने 20 को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: कूड़ा उठाने को लेकर पुलिस-सफाई कर्मचारियों में झड़प, पुलिस ने 20 को हिरासत में लिया
करनाल। कैथल रोड स्थित पुल के नीचे जमा कूड़ा उठाने पहुंची नगर निगम की टीम और हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच शनिवार दोपहर एक बजे बड़ा विवाद हो गया। कूड़ा उठाने का विरोध कर रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए मौके से कूड़ा उठाकर पुलिसकर्मियों की ओर फेंक दिया।
इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। कार्रवाई के दौरान कई महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट होने का आरोप है। पुलिस ने करीब 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
हुआ यूं कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और कैथल रोड पुल के नीचे भी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुल के नीचे काफी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया था। निगम अधिकारियों को कूड़ा उठाने की सूचना मिलने के बाद जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और कूड़ा उठाने से रोकने का प्रयास किया।
पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो बढ़ा विवाद
स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को रास्ते से हटने और निगम की टीम को कूड़ा उठाने देने के लिए कहा। कर्मचारियों ने इसका विरोध जारी रखा। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए कूड़ा उठाकर पुलिसकर्मियों की तरफ फेंकना शुरू कर दिया। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।
महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा, कार्रवाई पर उठे सवाल
कार्रवाई के दौरान कई महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें समझाने के बजाय बल प्रयोग किया और महिला कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की तथा मारपीट की गई। कार्रवाई के दौरान कई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं, निगम की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच पुल के नीचे जमा कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की।
हड़ताल के बीच बढ़ रहा है शहर में कूड़े का संकट
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़ा जमा होने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रमुख सड़कों, पुलों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम की ओर से कई स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हड़ताल कर रहे कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।