फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clash between police and sanitation workers over garbage collection in Karnal; police detain 20 people.

करनाल: कूड़ा उठाने को लेकर पुलिस-सफाई कर्मचारियों में झड़प, पुलिस ने 20 को हिरासत में लिया

Sat, 29 Aug 2026 01:52 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:52 PM IST
Clash between police and sanitation workers over garbage collection in Karnal; police detain 20 people.
करनाल। कैथल रोड स्थित पुल के नीचे जमा कूड़ा उठाने पहुंची नगर निगम की टीम और हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच शनिवार दोपहर एक बजे बड़ा विवाद हो गया। कूड़ा उठाने का विरोध कर रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए मौके से कूड़ा उठाकर पुलिसकर्मियों की ओर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। कार्रवाई के दौरान कई महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट होने का आरोप है। पुलिस ने करीब 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। हुआ यूं कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और कैथल रोड पुल के नीचे भी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुल के नीचे काफी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया था। निगम अधिकारियों को कूड़ा उठाने की सूचना मिलने के बाद जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने निगम की इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और कूड़ा उठाने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो बढ़ा विवाद स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को रास्ते से हटने और निगम की टीम को कूड़ा उठाने देने के लिए कहा। कर्मचारियों ने इसका विरोध जारी रखा। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध करते हुए कूड़ा उठाकर पुलिसकर्मियों की तरफ फेंकना शुरू कर दिया। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा, कार्रवाई पर उठे सवाल कार्रवाई के दौरान कई महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें समझाने के बजाय बल प्रयोग किया और महिला कर्मचारियों के साथ भी धक्का-मुक्की तथा मारपीट की गई। कार्रवाई के दौरान कई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं, निगम की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच पुल के नीचे जमा कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की। हड़ताल के बीच बढ़ रहा है शहर में कूड़े का संकट सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़ा जमा होने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रमुख सड़कों, पुलों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम की ओर से कई स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हड़ताल कर रहे कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

श्रावण पूर्णिमा पर शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, महा ध्यानेश्वर गुफा के दर्शन को निकला जत्था

विशेश्वरगंज में बनेगा एसपी सिटी का नया कार्यालय, हुआ भूमि पूजन; VIDEO

29 Aug 2026

उज्जैन: भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा पर दिव्य स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा ‘महाकाल’ का उद्घोष

29 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर रोडवेज की व्यवस्था बेपटरी, दो घंटे तक करना पड़ा बसों का इंतजार

28 Aug 2026

VIDEO: खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं ने सुनी प्रधानमंत्री की बात

28 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: महिला के साथ पति का भी काट दिया पूरा टिकट, रोडवेज बस में हंगामा

28 Aug 2026

कानपुर: सब्जियां तोड़ने खेत पहुंचे किसान के परिवार को सुरक्षा कर्मियों ने रोका

28 Aug 2026
विज्ञापन

देहरादून: बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने लाउड हेलर से लोगों को किया अलर्ट

28 Aug 2026

ऋषिकेश: तीर्थयात्रियों की बस पलटी चपेट में आने से 2 की मौत

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, सीट पाने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

28 Aug 2026

VIDEO: बगवाल मेले में शामिल होने देवीधुरा पहुंचे सीएम धामी, छोलिया नृत्य से हुआ भव्य स्वागत

28 Aug 2026

VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की राखी

28 Aug 2026

VIDEO: कूड़ा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

कानपुर: चमनगंज में शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण ध्वस्त, चार पिलर गिराए

28 Aug 2026

कानपुर विमान हादसा: मलबे की जांच में जुटे अधिकारी, घटनास्थल पर पीएसी तैनात

28 Aug 2026

Video: मामूली टक्कर पर 25-30 युवकों ने काटा बवाल, चालक को खींचकर पीटा और वाहन में की तोड़फोड़

28 Aug 2026

Video: गोंडा में त्योहारों को लेकर सड़क पर उतरे नवागत एसपी

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर छिन गया इकलौता भाई, हादसे में गई जान; परिवार में मचा कोहराम

28 Aug 2026

VIDEO: जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

28 Aug 2026

VIDEO: हजारा नहर में युवक डूबा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था

28 Aug 2026

VIDEO: बहनों ने जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

28 Aug 2026

VIDEO: राखी के साथ थमा नंदबाबा की नगरी में हिंडोले का झोटा, मल्हारों से गूंजा मंदिर

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर सफर हुआ मुश्किल, ट्रेन और बसों में सीट के लिए रही मारामारी

28 Aug 2026

बदायूं में पुलिस हिरासत में 28 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

28 Aug 2026

शहडोल में अनोखा विरोध: कीचड़ में तब्दील सड़क पर ग्रामीणों ने रोप दिया धान, 400 परिवार परेशान

28 Aug 2026

एमपी न्यूज: मंडला में फेल्सीफेरम मलेरिया से 18 वर्षीय युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

28 Aug 2026

अंकित बालियान हत्याकांड पर इकरा हसन का हमला, गिरफ्तारी में देरी पर उठाए सवाल

28 Aug 2026

शिवपुरी बारिश: उफनती पुलिया पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत नदी में बहा युवक, तैरकर बचाई जान

28 Aug 2026

रक्षा बंधन पर रोडवेज की बसों में उमड़ी भीड़, सीट न मिलने से परेशान हुए यात्री

28 Aug 2026

फतेहपुर: छात्र तेजस की मौत के बाद कोतवाली पहुंचे परिजन, प्रधानाचार्य पर पिटाई का आरोप

28 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed