Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Train will run between Jind to Kurukshetra-Phulera, devotees going to Khatu Shyam will get facility
{"_id":"6afd7b1eaee1cc5e4e06ec9b","slug":"video-train-will-run-between-jind-to-kurukshetra-phulera-devotees-going-to-khatu-shyam-will-get-facility-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद से कुरुक्षेत्र-फुलेरा के बीच दौड़ेगी ट्रेन, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद से कुरुक्षेत्र-फुलेरा के बीच दौड़ेगी ट्रेन, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से कुरुक्षेत्र से राजस्थान के फुलेरा तक चार दिन के लिए विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन के जुलाना रेलवे स्टेशन पर ठहराव से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जाने के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जुलाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव किया जाए।
अब रेलवे की ओर से इस दिशा में कदम उठाया गया है।रेलवे द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रात 11 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन रात 1 बजकर 40 मिनट पर जुलाना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 1 बजकर 42 मिनट पर फुलेरा के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर फुलेरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में फुलेरा से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। वापसी के दौरान जुलाना रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर पहुंचेगी।इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे लगाए गए हैं।
इस प्रकार ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे। चार दिन तक चलने वाली इस ट्रेन से जुलाना और आसपास के गांवों के श्रद्धालु सीधे रेल मार्ग से राजस्थान की ओर यात्रा कर सकेंगे।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि खाटू श्याम धाम में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। अभी तक श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए दूसरे रेलवे स्टेशनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। जुलाना रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होने से यात्रियों का समय और परेशानी दोनों कम होंगे। स्टेशन मास्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि ट्रेन के संचालन और ठहराव को लेकर निर्धारित समय सारिणी के अनुसार व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।