{"_id":"6afdfb6fccfd093ba50969bd","slug":"sports-talent-to-be-on-display-at-the-panchgama-athletics-meet-jind-news-c-199-1-sroh1006-163971-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंचगामा एथलेटिक्स मीट में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंचगामा एथलेटिक्स मीट में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दम
विज्ञापन
उचाना। जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 29 नवंबर को पंचगामा एथलेटिक्स मीट-2026 का आयोजन किया जाएगा। पंचगामा विकास मॉडल के तहत होने वाली यह प्रतियोगिता सुबह नौ बजे गांव पिंडारा स्थित रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में शुरू होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी 22 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
पंचगामा-17 के लीड ऑफिसर एवं हांसी के एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने बताया कि पंचगामा स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग बनाए गए हैं। अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे, जबकि 19 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाएं ओपन कैटेगरी में हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में 100 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस और शॉट पुट सहित विभिन्न मुकाबले होंगे। इसके अलावा बिना आयु सीमा के रस्साकशी और मटका रेस भी करवाई जाएगी। 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए विशेष दौड़ रखी गई है। डॉ. राजेश खोथ ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी का जींद जिले का निवासी होना अनिवार्य है।