{"_id":"6afdfb39c020de09a60aab94","slug":"stubble-burning-remains-unchecked-five-new-locations-identified-jind-news-c-199-1-sroh1009-163979-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पराली जलाने पर नहीं लग रहा अंकुश, मिलीं पांच नई लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पराली जलाने पर नहीं लग रहा अंकुश, मिलीं पांच नई लोकेशन
विज्ञापन
19जेएनडी33: मंगलवार रात को पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में जलाए जा रहे धान के अवशेष जो प्रशासन की पकड़
जींद। जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को जिले के पांच गांवों अलीपुरा, बरसाना, दनौदा कलां, कालवन और पेंगा में धान के अवशेष जलाने की लोकेशन मिली हैं। कृषि विभाग की टीमें वीरवार को इन गांवों में जाकर जांच करेंगी और खेतों में अवशेष जलाने की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में प्रदूषण का स्तर 170 दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से किसानों को लगातार पराली न जलाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ किसान रात के अंधेरे में खेतों में आग लगा रहे हैं। इससे पर्यावरण के साथ जमीन की उर्वरा शक्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। फसल अवशेष जलाने से मिट्टी में मौजूद मित्र कीट और जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। खेत में
जले मिले अवशेष, किसान पर केस
सफीदों क्षेत्र के गांव खेड़ा खेमावती में धान के अवशेष जलाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने जगमोहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। कृषि विभाग के कर्मचारी शमशेर सिंह ने शिकायत में बताया कि 10 नवंबर को उन्हें गांव में फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो खेत में धान के अवशेष जले हुए मिले।
विज्ञापन
लोकेशन मिलने पर मौके पर जाकर करेंगे जांच
डीडीए सुखदेव कंबोज ने बताया कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए कृषि विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। बुधवार को पांच गांवों में आगजनी की लोकेशन मिली है। वीरवार को टीमें मौके पर जाकर जांच करेंगी। जहां भी अवशेष जलाने की पुष्टि होगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे पराली न जलाएं और कृषि यंत्रों की मदद से उसका उचित प्रबंधन करें।