Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Priority is being given to temple construction instead of education and employment: Rajkumar Saini

शिक्षा और रोजगार के बजाय मंदिर निर्माण को दी जा रही प्राथमिकता : राजकुमार सैनी

Thu, 19 Nov 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Priority is being given to temple construction instead of education and employment: Rajkumar Saini
18 सफीदों 2पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी। स्र
सफीदों। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा, रोजगार और पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय स्कूल बंद किए जा रहे हैं और मंदिरों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। समाज में शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी 2029 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

राजकुमार सैनी बुधवार देर शाम जींद रोड पर सैनी समाज के प्रधान सत्यवान सैनी की दुकान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सत्ता पर निकरधारियों का कब्जा हो गया है। शिक्षा कमजोर करके अफसरों के बजाय पुजारी और भिखारी पैदा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन

पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए सैनी ने दावा किया कि देश के संस्थानों में इस वर्ग को पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि 1108 जजों में केवल दो प्रतिशत पिछड़े वर्गों से हैं, जबकि 98 प्रतिशत सामान्य वर्ग से हैं। आईएएस, आईपीएस सहित अन्य सेवाओं में भी ऐसी ही स्थिति होने का उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज में समान अवसर और भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी ने आरोप लगाया कि देश में अंधविश्वास और पाखंड को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का जिक्र करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के वोटों के राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिलीं।

उन्होंने कहा कि 2029 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। गठबंधन की जरूरत पड़ी तो उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार फैसला लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से मौजूदा व्यवस्था में बदलाव के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed