फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mohanlal Badoli welcomed at the residence of Gaurav Bhardwaj

Jind News: गौरव भारद्वाज के आवास पर मोहनलाल बड़ौली का स्वागत

Thu, 29 Oct 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Mohanlal Badoli welcomed at the residence of Gaurav Bhardwaj
28जेएनडी47: गौरव भारद्वाज चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली व डॉ. वंदना शर्मा का स्वागत करते हुए। स्रोत: क
जींद। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली का भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव भारद्वाज के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. वंदना शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी हाट ने बताया कि बड़ौली ने गौरव भारद्वाज की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से जुड़ाव उनकी सक्रियता को दर्शाता है। कार्यक्रम में जींद, नरवाना, उचाना, सफीदों और जुलाना की ब्राह्मण सभाओं के पदाधिकारियों के अलावा जाट, सेन, नायक और धानक समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, बबलू गोयल, पुष्पा तायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed