फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Upon sighting the moon, married women will pray for the long life of their husbands.

करवा चौथ आज: चांद के दीदार के साथ सुहागिनें करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

Thu, 29 Oct 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Upon sighting the moon, married women will pray for the long life of their husbands.
फोटो 28जेएनडी39-राजकीय महिला महाविद्यालय में मेहंदी दिखाती हुई प्राध्यापिकाएं। स्रोत संस्थान
जींद। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं वीरवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर बुधवार को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की खरीदारी की। मेहंदी लगवाने के लिए दुकानों पर कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की पूजा करती हैं।
विज्ञापन

रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर उनके हाथ से भोजन ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय रात 8 बजकर 11 मिनट पर होने का समय बताया गया है। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed