{"_id":"6aef6d283f152604850074d2","slug":"specialist-doctors-on-24-hour-alert-for-diwali-an-additional-10-bed-emergency-ward-is-ready-jind-news-c-199-1-sroh1009-163406-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिवाली पर 24 घंटे अलर्ट विशेषज्ञ चिकित्सक, 10 बेड का अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिवाली पर 24 घंटे अलर्ट विशेषज्ञ चिकित्सक, 10 बेड का अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड तैयार
विज्ञापन
07जेएनडी23: नागरिक अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड। संवाद
जींद। दिवाली पर पटाखों से होने वाले हादसों और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं।किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में 10 बेड का अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है।
इसके अलावा बर्न (जलने) के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी दवाइयां, मेडिकल किट और उपकरण अतिरिक्त मात्रा में मंगवाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े।
दिवाली पर पटाखे जलाते समय हाथ, चेहरे और आंखों में चोट लगने की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार कपड़ों में आग लगने से लोग गंभीर रूप से झुलस भी जाते हैं। ऐसे मामलों में शुरुआती उपचार बेहद जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल ने इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया है। मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने पर अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे ऑन कॉल
अस्पताल प्रशासन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी अलर्ट पर रखा है। जरूरत पड़ने पर संबंधित विशेषज्ञ को तुरंत अस्पताल बुलाया जा सकेगा। इमरजेंसी सेवाओं में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी तय की गई है। इससे एक साथ कई मरीज पहुंचने पर भी इलाज में देरी नहीं होगी। अस्पताल में बर्न मरीजों के उपचार के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
हादसा होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें : पीएमओ
नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि दिवाली को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। 10 बेड का अतिरिक्त इमरजेंसी वार्ड तैयार करने के साथ जलने के मरीजों के इलाज के लिए दवाइयां, किट और जरूरी उपकरण मंगवाए गए हैं। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल रहेंगे और दिन-रात अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पटाखे खुले स्थान पर सावधानी से जलाएं, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें और आगजनी या झुलसने की घटना होने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें।
आगजनी से निपटने के लिए जिलेभर में 11 गाड़ियां तैनात
जिला अग्निशमन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि दिवाली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने जिलेभर में 11 दमकल गाड़ियां तैनात की हैं। सभी कर्मचारियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए एक गाड़ी से अनाउंसमेंट कराया जा रहा है। वहीं, तंग गलियों में आग बुझाने के लिए छोटी दमकल गाड़ी तैनात की गई है। इसके अलावा छह बाइक भी अलर्ट मोड पर रखी गई हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। बाजारों में सुरक्षा के लिए दो बड़ी दमकल गाड़ियां, एक छोटी गाड़ी, एक रेस्क्यू वाहन और दो बाइक तैनात की गई हैं। सब डिवीजन स्तर पर भी दमकल गाड़ियों को अलर्ट रखा गया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।
जिले में पुलिस अलर्ट, 25 नाके लगाए
एसपी उपासना यादव ने बताया कि शहर में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शहर में सात नाके लगाए गए हैं, जबकि पूरे जिले में 25 नाके हैं। सभी पर शिफ्टों में पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 500 जवानों को त्योहार के चलते अलर्ट किया गया है। रात के समय पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है।
पटाखे की चिंगारी आंख में जाए तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं
नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ (आई सर्जन) डॉ. गितांशु ने लोगों को सलाह दी है कि यदि पटाखे की चिंगारी लगे तो आंख को तुरंत साफ और ठंडे पानी के हल्के छींटों से 10-15 मिनट तक धोएं, ताकि बारूद के कण बाहर निकल जाएं। आंख को सामान्य रखने की कोशिश करें और बिना दबाव डाले उसे साफ सूती कपड़े या बांधने वाली पट्टी से हल्के से ढक लें। बिना देरी किए तुरंत किसी नजदीकी आंखों के विशेषज्ञ के पास जाएं। इस दौरान आंख को रगड़ें नहीं। डॉक्टर की सलाह के बिना आई ड्रॉप या घरेलू नुस्खा नहीं अपनाएं।