Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Take action against the company; if a complaint arises in the next meeting, three departments will be held accountable.
{"_id":"6b098edc2e0297a8d40475f5","slug":"video-take-action-against-the-company-if-a-complaint-arises-in-the-next-meeting-three-departments-will-be-held-accountable-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करो, अगली बैठक में शिकायत आई तो तीन विभागों की होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करो, अगली बैठक में शिकायत आई तो तीन विभागों की होगी जवाबदेही
जींद। जिला परिवेदना समिति की शुक्रवार को डीआरडीए हॉल में हुई बैठक में अधिकारियों की कार्यप्रणाली और विभागों के बीच तालमेल की कमी पर मंत्री गौरव गौतम ने नाराजगी जताई। मंत्री ने 15 शिकायत सुनीं, जिनमें नौ का निपटारा हो गया।
बायोएनर्जी कंपनी पर 113 कनाल 12 मरले जमीन पर कब्जा करने के आरोप की शिकायत पर सुनवाई के दौरान मंत्री ने डीएसपी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और लेबर इंस्पेक्टर को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में शिकायतकर्ता दोबारा पहुंचा तो तीनों विभागों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर मामले का समाधान किया जाए।
गुरुग्राम के दौलताबाद निवासी रणधीर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि जींद बायोएनर्जी कंपनी ने उनकी 113 कनाल 12 मरले जमीन पर चार साल से कब्जा कर रखा है। वह जमीन खाली करवाने के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से बताया गया कि कंपनी के मालिक विदेश में रहते हैं और मैनेजर भी नया आया है, इसलिए अभी मामले का समाधान नहीं हो पाया। इस जवाब पर मंत्री नाराज हो गए। वहीं दुड़ाना गांव के जमीनी विवाद मामला नहीं सुलझने पर मंत्री ने दोनों पक्षों को कोर्ट जाने के लिए कहा। इसके अलावा डीपीएस स्कूल में डीपीई सज्जन को नौकरी से हटाने पर उन्होंने दोबारा ज्वायनिंग करने की मांग की। इस पर स्कूल प्रबंधन ने अनुशासनहीनता के आरोप में हटाने का हवाला दिया। इस पर मंत्री ने स्कूल प्रबंधन से दोबारा भर्ती निकालने के निर्देश दिए और सज्जन को दोबारा साक्षात्कार करने बारे कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।