{"_id":"6b09cd438dedc30c780190df","slug":"submit-applications-for-the-award-by-december-15-jind-news-c-199-1-sroh1006-164499-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुरस्कार के लिए 15 दिसंबर तक भेजें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुरस्कार के लिए 15 दिसंबर तक भेजें आवेदन
विज्ञापन
जींद। समाज सेवा, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल कल्याण और गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। जमनालाल बजाज फाउंडेशन ने वर्ष 2027 के प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 है।
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने जिले के सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों से योग्य लोगों के नामांकन भेजने की अपील की है। डीसी ने बताया कि जमनालाल बजाज फाउंडेशन इस वर्ष अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है।
फाउंडेशन लंबे समय से सामाजिक कल्याण, ग्रामीण विकास, महिलाओं और बच्चों के सशक्तीकरण तथा गांधीवादी विचारों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित जमनालाल बजाज ने खादी, दलित कल्याण, महिला सशक्तीकरण, व्यापार में नैतिकता और गोसेवा जैसे रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया था।
विज्ञापन
चार श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार : डीसी ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से तीन राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें ग्रामीण भारत में रचनात्मक कार्य, ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उपयोग, महिला एवं बाल विकास व कल्याण और भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने की श्रेणियां शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास तथा कल्याण का पुरस्कार महिलाओं को दिया जाता है। संवाद