{"_id":"6b09cc9dd4263adb3b04a349","slug":"a-special-drive-against-traffic-rule-violations-will-be-conducted-from-6-pm-to-10-pm-jind-news-c-199-1-sroh1006-164510-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शाम छह से रात दस बजे तक चलेगा यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शाम छह से रात दस बजे तक चलेगा यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान
विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी20-रात को शहर में वाहनों की चेकिंग करते हुए पुलिस। स्रोत पुलिस
- फोटो : विकास भवन के बाहर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। स्रोत स्वयं
जींद। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जींद पुलिस ने जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। प्रतिदिन शाम छह से रात दस बजे तक चलने वाले इस अभियान में ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत दिशा में ड्राइविंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
एसपी उपासना के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं हाईवे, हरियाणा, करनाल के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों और यातायात पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी नाकाबंदी कर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पर्यवेक्षण अधिकारी भी अपने क्षेत्रों में रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस ने जिले के दुर्घटना संभावित स्थानों पर ई-चालानिंग और एल्को-सेंसर मशीनों के साथ टीमें तैनात की हैं। जिन थाना क्षेत्रों में टोल प्लाजा हैं, वहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए अलग से पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अभियान के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र और थर्ड पार्टी बीमा के वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत पार्किंग और गलत नंबर प्लेट के मामलों में भी चालान किए जा रहे हैं।बॉक्स
विज्ञापन
गलत पार्किंग के 46 और बिना हेलमेट के 85 चालान
अभियान के तहत अब तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 213 चालान किए गए हैं। इनमें गलत पार्किंग के 46, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 50 और बिना हेलमेट पीछे बैठने वाली सवारी के 35 चालान शामिल हैं। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 32, बिना पंजीकरण प्रमाणपत्र के 25 और बिना थर्ड पार्टी बीमा के 13 चालान किए गए हैं। अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई है।
वर्जन
सड़क सुरक्षा को लेकर जींद पुलिस प्रतिबद्ध है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन चालक अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का पालन करें। -उपासना, एसपी जींद