Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : Students held a meeting after the uproar in Jind CRSU, displeasure over police action
{"_id":"6799e4d2251d16483607e4e8","slug":"video-students-held-a-meeting-after-the-uproar-in-jind-crsu-displeasure-over-police-action","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद सीआरएसयू में हंगामे के बाद छात्रों की बैठक, पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद सीआरएसयू में हंगामे के बाद छात्रों की बैठक, पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी
जींद चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में हुए हंगामे के बाद बुधवार सुबह हॉस्टल के विद्यार्थियों ने बैठक कर मामले पर चर्चा की। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी पावर का दुरुपयोग करते हुए रात में उनके साथ अत्यधिक प्रताड़ना की, जिसे वे सहन नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे विरोध जारी रखेंगे।
मैस की खराब गुणवत्ता को लेकर हुआ विवाद
छात्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय की मैस में खराब भोजन को लेकर विद्यार्थी और मैस प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। जब उनकी शिकायतों की सुनवाई नहीं हुई, तो गुस्साए विद्यार्थी मंगलवार रात को ही रजिस्ट्रार आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप
विद्यार्थियों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें प्रताड़ित किया, जो पूरी तरह से अनुचित है। छात्रों ने कहा कि पुलिस को विद्यार्थियों की जायज मांगों को दबाने का कोई हक नहीं है और वे इस अन्याय के खिलाफ डटे रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।