{"_id":"6a972693390cfa8bb600a957","slug":"fir-against-14-striking-sanitation-workers-for-assaulting-agency-workers-jind-news-c-199-1-sroh1009-159526-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एजेंसी कर्मियों से मारपीट करने पर 14 हड़ताली सफाई कर्मियों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एजेंसी कर्मियों से मारपीट करने पर 14 हड़ताली सफाई कर्मियों पर एफआईआर
विज्ञापन
01जेएनडी19: शहर के हुड्डा ग्रांउड में कूड़ा उठवाने के लिए आए नगर परिषद के अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को और बढ़ गया। शहर की सफाई व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए एजेंसी कर्मचारियों के साथ मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और सफाई कार्य में बाधा डालने के आरोपों को लेकर नगर परिषद ने पुलिस को तीन अलग-अलग शिकायतें दीं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर हड़ताल पर बैठे 14 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मंगलवार सुबह नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था के लिए 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, दो लोडर और एक बुलडोजर लगाया गया था। इसी दौरान शहर के कई स्थानों पर हड़ताली कर्मचारियों और एजेंसी के कर्मचारियों के बीच विवाद की शिकायतें सामने आईं।
नगर परिषद के ईओ सुशील भुक्कल जींद ने आरोप लगाया कि हड़ताली कर्मचारियों ने सफाई कार्य में बाधा डालने के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों के टायर पंक्चर किए और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की। एजेंसी के कर्मचारियों के साथ मारपीट और हाथापाई भी की। कूड़ा सड़क पर फेंकने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले सोमवार को डीसी ने हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि सफाई व्यवस्था में बाधा डालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार सुबह शहर के कई स्थानों पर हड़ताली सफाई कर्मचारियों और सफाई व्यवस्था संभालने के लिए लगाए गए एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद और झड़प की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद नगर परिषद ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
टिपर में भरा कूड़ा जबरदस्ती उतारकर सड़क पर फैला दिया
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से थाना शहर पुलिस को दी पहली शिकायत में आरोप लगाया गया कि ऑकलैंड एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्य करवाया जा रहा था। इस दौरान रानी तालाब के पास श्री श्याम डोर-टू-डोर एजेंसी के टिपर को हड़ताली कर्मचारियों ने रोक लिया। शिकायत के अनुसार चालक के साथ मारपीट का प्रयास किया गया और टिपर में भरा कूड़ा जबरदस्ती उतारकर सड़क पर फैला दिया गया। मामले की शिकायतों की प्रतियां डीसी, पुलिस अधीक्षक और जिला नगर आयुक्त को भी भेजी गई हैं।
एजेंसी संचालक से हाथापाई और गाली-गलौज का आरोप
शिकायत में सुमित, पूनम, कमला, संगीता, रणधीर सिंह, सोनू, संजय कुमार और सुनील समेत कई कर्मचारियों पर सफाई कार्य में बार-बार बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। नगर परिषद ने आरोप लगाया कि डोर-टू-डोर वाहनों को क्षतिग्रस्त करने और उनके टायरों में पंक्चर करने के साथ एजेंसी संचालक के साथ हाथापाई और गाली-गलौज भी की गई।
कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों अजय उर्फ काला, पवन कुमार, कुलवंत, सोनू, अनिल कुमार समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पवन कुमार ने फोन पर एजेंसी के कर्मचारी पंकज को जान से मारने की धमकी दी जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। वहीं अनिल कुमार से भी मारपीट की।
कार्यालय में सफाई कार्य में बाधा डालने का भी आरोप
तीसरी शिकायत में नगर परिषद कार्यालय में सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट और काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। इसमें सुमित कुमार, भागवंती और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।
वर्जन
नगर परिषद के ईओ की तरफ से शिकायत मिली थी। इसमें गाड़ियों के साथ तोड़फोड़, सफाई करवाने वाले कर्मियों के साथ हाथापाई की शिकायत दी गई थी। इस पर 14 सफाई कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की है। -वीरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी जींद।