{"_id":"6a9730e1ff08fa56400c00e4","slug":"preparations-for-kbc-30-have-begun-14-master-trainers-will-undergo-training-in-palwal-jind-news-c-197-1-snp1003-159767-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: केबीसी-3.0 की तैयारी शुरू, 14 मास्टर ट्रेनर पलवल में लेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: केबीसी-3.0 की तैयारी शुरू, 14 मास्टर ट्रेनर पलवल में लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले के 14 मास्टर ट्रेनर पलवल में ले रहे प्रशिक्षण, 4 सितंबर तक चलेगा शिविर
- 212 चयनित शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण, सितंबर में डाइट बीसवां मील में लगेगा विशेष शिविर
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पेश करेंगे अपने बिजनेस आइडिया
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी बनेंगे बिजनेस लीडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने के बजाय स्वरोजगार और उद्यमिता की राह दिखाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने समग्र शिक्षा के तहत कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी)-3.0 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विद्यार्थियों में बिजनेस आइडिया विकसित करने, मार्केटिंग और उत्पादों को नए प्लेटफॉर्म पर बेचने की समझ विकसित की जाएगी
जिले के 14 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण के लिए पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। वे चार सितंबर तक प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद जिले के चयनित 212 शिक्षकों को सितंबर में बीसवां मील स्थित डाइट में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विद्यार्थियों को बिजनेस आइडिया तैयार करने के साथ मार्केटिंग, उत्पाद बेचने के प्लेटफॉर्म और कारोबार आगे बढ़ाने की जानकारी दी जाएगी। उनकी मदद के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से दो और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से चार शिक्षकों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों के प्रेजेंटेशन की वीडियो तैयार कर सरकार और निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके आधार पर जिला और प्रदेश स्तर के लिए बिजनेस आइडिया चुने जाएंगे।
विज्ञापन
पांच विद्यार्थियों का समूह करेगा आइडिया पर काम
केबीसी-3.0 के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक विद्यालय में पांच विद्यार्थियों का समूह बनाकर उन्हें एक बिजनेस आइडिया पर काम करना होगा। विद्यार्थी आइडिया का प्रेजेंटेशन तैयार करेंगे। उत्कृष्ट प्रेजेंटेशन के आधार पर आगामी चरणों के लिए चयन होगा।
जिला विजेता प्रदेश स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
जिला परियोजना सह-संयोजक अमित भनवाला ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल से लेकर प्रदेश स्तर तक विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ भविष्य के सफल उद्यमी के रूप में तैयार करना है।
हर ब्लॉक अनुसार में 2 मास्टर ट्रेनर
ब्लॉक ट्रेनर
सोनीपत: नूतन, स्नेहलता
राई: पूनम, परविंद्र
गन्नौर: नीरज, मनमोहन
गोहाना:निर्मल वत्स, रेणुका
मुंडलाना:पुष्पा कुमारी, कुलदीप
खरखौदा: विजय कुमार, सीमा पाराशर
कथूरा: राजीव, विनय कुमार
-- -- -- -- -- -- -- --
14 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण के लिए पलवल भेजा गया है। चयनित शिक्षकों की सूची निदेशालय को भेज दी गई है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मास्टर ट्रेनर जिले के चयनित शिक्षकों को योजना संबंधी प्रशिक्षण देंगे, ताकि वे विद्यार्थियों को बिजनेस आइडिया पर काम करने में मदद कर सकें।
कृष्णा खत्री, जिला परियोजना संयोजक