{"_id":"6ac63a7ab05b1eac48038be8","slug":"video-seva-jyoti-yatra-reaches-julana-party-workers-extend-a-welcome-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जुलाना: कस्बे के दुर्गा माता मंदिर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जींद के अर्जून स्टेडियम से सेवा ज्योति यात्रा पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का समापन दुर्गा माता मंदिर में हुआ और यात्रा के दौरान प्रज्जवलित की गई ज्योति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संकल्प और संगठन की एकजुटता के साथ लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा के माध्यम से लोगों को सेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है। यात्रा के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक गुणगान किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। इस मौके पर नपा चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा, मार्केट कमेटी उप प्रधान प्रवीन कश्यप,गौरव भारद्वाज, पार्षद राहूल आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
10 जुलाना 01: जुलाना पहुंची सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।